'आप कौन हैं?, मैं किरेन रिजिजू...', जब केंद्रीय मंत्री ने वायरल बच्ची को मिलाया फोन, तो नहीं पहचान पाई टिंकल; मजेदार बातचीत का VIDEO VIRAL
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की नन्हीं बच्ची टिंकल करगा गोंगो से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- भारत
- 2 min read
Kiren Rijiju Talks with Arunachal Viral Girl: 'हम इंडियन हैं, हमें चाइनीज मत बोलो' देशवासियों से ये भावुक अपील कर रातों-रात सोशल मीडिया पर छा जाने वाली अरुणाचल प्रदेश की नन्हीं बच्ची टिंकल करगा गोंगो एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस वायरल बच्ची से वीडियो कॉल पर बात की।
बातचीत के दौरान एक बेहद मजेदार और मासूमियत भरा पल देखने को मिला, जब बच्ची ने रिजिजू को पहचानने से इनकार कर दिया। उसने बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे पूछ लिया, 'आप कौन हैं?' बच्ची के इस मासूम सवाल पर खुद केंद्रीय मंत्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों के बीच हुई इस बेहद प्यारी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बच्ची ने रिजिजू से पूछा- आप कौन हैं
वीडियो में देखा जा सकता है कि टिंकल की मां फोन थामकर बच्ची की बात किरेन रिजिजू से करा रही हैं। तभी बच्ची उन्हें पहचान नहीं पाती और उनसे पूछ लेती हैं कि आखिर आप हैं कौन। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि मैं किरेन रिजिजू है। आप अपनी मम्मी से पूछो।
रिजिजू के किस सवाल पर टिंकल ने भरी हां?
इसके बाद बच्ची ने रिजिजू से अपने छोटे भाई को इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा कि ये नीबू है। इस पर रिजिजू हंस पड़े। उन्होंने आगे बच्ची को अपने घर खाने के लिए आमंत्रित करते हुए पूछा, 'तुम दिल्ली आएगा? मेरे साथ खाना खाएगा?' इस पर टिंकल ने बिना देरी किए हां कर दी।
बच्ची ने रिजिजू को किया फ्लाइंग किस
बातचीत के अंत में बच्ची ने रिजिजू को बाय कहा। अपने हाथ से हार्ट बनाकर दिखाया और फ्लाइंग किस भी दिया। बच्ची की मासूमियत ने रिजिजू का दिल छू लिया। वो खिलखिलाकर हंस पड़े। फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
टिंकल ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
टिंकल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बातचीत का वीडियो शेयर किया है। साथ ही बातचीत के लिए किरेन रिजिजू का आभार जताया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि किरेन रिजिजू सर मुझे कॉल करने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया। मैं सोकर उठी ही थी, और आपका कॉल देखकर सरप्राइज रह गई। मैं किसी दिन आपके घर आपके साथ डिनर जरूर करूंगी। आपसे जल्द मुलाकात की आशा करती हूं, जब आप इटानगर में होंगे। जयहिंद।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 27 August 2026 at 16:18 IST