'तारीख और समय तय करें विपक्ष, पेपर लीक पर चर्चा के लिए तैयार सरकार', सदन में हंगामे के बीच किरेन रिजिजू ने फिर दोहराया

किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट यूजी पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष जिस भी तरह चाहे, जिस भी तारीख को चाहे और जितने समय के लिए चाहे, चर्चा करने के लिए तैयार है।

 
Follow :
Kiren Rijiju | Image: Screegrab

Parliament Monsoon Session 2026: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा के पटल पर दोबारा सरकार का रुख दोबारा दोहराया। उन्होंने कहा कि सरकार नीट यूजी पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है। इतना ही नहीं, उन्होंने विपक्ष को खुली पेशकश देते हुए कहा कि वे अपनी पसंद की तारीख, समय और तरीके से जब चाहे व्यापक चर्चा कर सकते हैं।

सदन में किरेन रिजिजू ने कहा, 'हमने कल अपील की थी। मैं आज आपके जरिए सदन से फिर अपील करना चाहता हूं। हमने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और दूसरे विपक्षी सदस्यों से भी पर्सनल लेवल पर बात की है। हमने उन्हें पर्सनली मिलने और अपने सुझाव शेयर करने के लिए बुलाया है। हमने लोकसभा स्पीकर से भी बात की है कि सरकार इस सदन और राज्यसभा में NEET पेपर लीक पर विपक्ष जिस भी तरह चाहे, जिस भी तारीख को चाहे और जितने समय के लिए चाहे, चर्चा करने के लिए तैयार है। हमने यह भरोसा दिया है।'

बहाने मत बनाइए- विपक्ष पर बरसे रिजिजू

उन्होंने आगे कहा, 'आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के सामने बहुत बड़ा संदेश दिया। नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी पाया गया है उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का आदेश दिया गया है। साथ में यह भी कहा गया है कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारे युवाओं का भविष्य अच्छा हो, इसके लिए चर्चा होनी जरूरी है। हम विपक्ष से हाथ जोड़कर विनती करना चाहते हैं कि कृपया तय करें कि चर्चा कब शुरू करनी है। हम तैयार हैं, लेकिन आपकी शर्तें हैं। बहाने मत बनाइए, क्योंकि अगर आप शर्तें लगाएंगे, अगर आप बहाने बनाएंगे, तो सब समझ जाएंगे कि आप चर्चा से बचना चाहते हैं।'

July 23, 2026

पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा जरूरी- रिजिजू

रिजिजू ने सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के मकर द्वार पर किए गए प्रदर्शन को लेकर कहा, 'आज सभी NDA सदस्यों ने भी प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि NEET पेपर लीक पर तुरंत और पूरे देश में चर्चा हो। किसी भी एग्जाम के लिए उन सभी राज्यों में चर्चा करना बहुत जरूरी है जहां पेपर लीक हुए हैं। हमें इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। हमें छात्रों के लिए एकजुट होना चाहिए। लोकसभा में जितनी जल्दी चर्चा होगी वह देश के लिए अच्छा होगा।'

फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई- पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

यह भी पढ़ें: 'CJP प्रोटेस्‍ट में है विदेशी फंडिंग, NIA से कराई जाए जांच', PIL पर विचार करने को सहमत हुआ दिल्ली हाईकोर्ट, कल करेगा सुनवाई
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 23 July 2026 at 13:28 IST