Chhattisgarh News: किरण सिंह देव एक बार फिर BJP की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष चुने गए

Chhattisgarh News: किरण सिंह देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध मनोनित किया गया और यह उनका यहां दूसरा कार्यकाल है।

 
Follow :
Kiran Singh Deo | Image: Facebook

Chhattisgarh News: विधायक किरण सिंह देव शुक्रवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष चुने गए हैं। देव को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध मनोनित किया गया और यह उनका यहां दूसरा कार्यकाल है। वह बस्तर जिले के जगदलपुर के विधायक हैं।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख के चयन के मकसद से किए गए मतदान की देखरेख की। तावड़े ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देव को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की।

बस्तर क्षेत्र के कार्यकर्ता देव (63) ने उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पिछले चुनाव में भाजपा द्वारा भारी जीत दर्ज करने के साथ पहली बार विधायक बने देव को 21 दिसंबर 2023 को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब इस पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

यह भी पढे़ं: महिलाओं को 2500 रुपये, सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी... दिल्ली में बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 16:32 IST