अपडेटेड 8 November 2025 at 16:54 IST

चप्पलों की माला, मुर्दाबाद के नारे और 'अर्थी'...किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी ने निकाली ममता कुलकर्णी के पुतले की 'शव यात्रा'; बीच सड़क जलाया

फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं और अब स्वयंभू महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी उर्फ ममता नंद गिरि द्वारा दाऊद इब्राहिम के समर्थन में दिए बयान से किन्नर जगतगुरुओं में काफी गुस्‍सा है।

Follow :  
×

Share


फिल्म अभिनेत्री रह चुकीं और अब स्वयंभू महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी उर्फ ममता नंद गिरि द्वारा दाऊद इब्राहिम के समर्थन में दिए बयान से किन्नर जगतगुरुओं में काफी गुस्‍सा है। इस बयान से नाराज कौशल्या नंद गिरि (टीना मां) ने किन्नर अखाड़ा से बगावत की और सनातनी किन्नर अखाड़ा बना लिया। अब किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी पर को लेकर सख्त तेवर दिखाएं हैं। 

मुंबई के चेंबूर में उन्होंने ममता का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली और उसे जलाया। वीडियो में दिख रहा है कि हिमांगी सखी हाथ में पानी का घड़ा लेकर चल रही हैं। उनके पीछे-पीछे कुछ लोग ममता के प्रतीकात्मक पुतले को शव का रूप देकर कंधे पर ले चल रहे हैं। उन्होंने कहा, मुंबई बम ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम को समर्थन दने वाली ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर है। यह सनातन के लिए घातक है।

ममता कुलकर्णी मुर्दाबाद के लगे नारे

किन्नर जगतगुरु हिमांगी सखी द्वारा निकाले गए शव यात्रा में ममता कुलकर्णी मुर्दाबाद के नारे लगे। वहां मौजूद लोगों ने ममता कुलकर्णी को आतंकवादी बताया। आपको बता दें कि हिमांगी सखी ने पहले भी ममता कुलकर्णी को दाऊद इब्राहिम की कठपुटली कहा था। उन्‍होंने कहा था ममता कुलकर्णी अपने आपको महामंडलेश्वर बोल रही हैं। ये लोग सनातन धर्म के साथ क्या खेल करने वाले हैं, कोई नहीं जानता। ये दाऊद इब्राहिम की भेजी हुई कठपुतली है। इनकी खुद भी आतंकवादी गतिविधियां होंगी। इसकी जांच होनी चाहिए। 
 
हिमांगी सखी ने कहा कि इस तरह के बयान धर्म और समाज दोनों के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने अखाड़ा परिषद से भी आग्रह किया कि फर्जी अखाड़ों और गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

दाऊद इब्राहिम के समर्थन में ममता कुलकर्णी ने क्या दिया था बयान

ममता कुलकर्णी ने कहा था कि 'दाऊद इब्राहिम कोई आतंकवादी नहीं है'। ममता ने कहा, ‘दाऊद न कोई आतंकवादी है और न बम ब्लास्ट जैसी किसी भी घटना में उसका नाम कभी नहीं आया है। मीडिया और कुछ राजनीतिक ताकतों ने एक साजिश के तहत उसे बदनाम किया है। किसी को गुनहगार होने के लिए आरोप साबित होने चाहिए, प्रचार करने से कोई अपराधी नहीं हो जाता है।’

उन्होंने आगे कहा, 'दाऊद से मेरा दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। किसी एक का नाम जरूर था। लेकिन आप देखिए उसने कोई बॉम ब्लास्ट नहीं किया। एंटी नेशनल चीज नहीं की थी देश में। जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा है, उसने कभी बॉम ब्लास्ट नहीं किया। मैं दाऊद से कभी जीवन में नहीं मिली हूं।'

इसे भी पढ़ें- किन्नर अखाड़े में दो फाड़, ममता कुलकर्णी के बढ़ते कद से 'टीना मां' ने बनाया नया अखाड़ा; प्रयागराज में फूलों से हुआ पट्टाभिषेक

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 16:54 IST