अपडेटेड 13 March 2025 at 11:45 IST
केसरिया रंगों का धमाल: होली पर सजेगा सितारों का मंच, अरुण गोविल समेत ये नामचीन हस्तियां करेंगी शिरकत
कार्यक्रम में आपको रंगों की बौछार, कवियों का कमाल, नेताओं की रंग भरी चाल और होली की मस्ती का अनुभव कराएंगे।
Holi 2025 Celebration: रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाने के लिए हर कोई उत्साहित है। 14 मार्च को होली के दिन पूरा देश अलग-अलग रंगों में रंगा नजर आएगा। रंगों के इस त्योहार को और खास बनाने के लिए रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने भी पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को होली के दिन रिपब्लिक का मंच अलग-अलग क्षेत्रों की विभिन्न हस्तियों से सजेगा। 'केसरिया रंगों का धमाल' कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।
कार्यक्रम में आपको रंगों की बौछार, कवियों का कमाल, नेताओं की रंग भरी चाल और होली की मस्ती का अनुभव कराएंगे। राजनीति से लेकर संगीत की कई हस्तियों के शिरकत करने के साथ कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी होगा।
कार्यक्रम में ये हस्तियां करेंगी शिरकत
'केसरिया रंगों का धमाल' कार्यक्रम का आयोजन होली के दिन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के नोएडा-158 स्थित हेडक्वार्टर में दोपहर 2 बजे से होगा। इसमें मेरठ के BJP सांसद अरुण गोविल शिरकत करेंगे। वो 'होली के सनातनी रंग' पर अपने विचार साझा करेंगे।
मशहूर लेखिका और कवियित्री अनामिका जैन अंबर भी रिपब्लिक के 'केसरिया' कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में शब्दों का जादू चलेगा। मशहूर कवियों की रचनाएं दिलों को छुएंगी। इसमें जाने-माने कवि दीक्षित दनकौरी, कुशल कौशलेंद्र, नीर गोरखपुरी और शंभू शिखर शामिल होंगे। वहीं, होली के मौके पर साडो बैंड भी स्पेशल म्यूजिकल परफॉर्मेंस देगा।
यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
रिपब्लिक के 'केसरिया रंगों का धमाल' कार्यक्रम का आप लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं। इसके लिए लिंक नीचे दिए गए हैं...
R. भारत लाइव टीवी- https://www.republicbharat.com/livetv/
R. भारत यूट्यूब- https://www.youtube.com/RepublicTVBharat
यह कार्यक्रम हमारे सम्मानित प्रायोजकों के बिना संभव नहीं हो पाता। केसरिया कार्यक्रम को कैम्पा (Campa) द्वारा प्रेजेंट किया गया। साथ ही रेविन ग्रुप (Ravin Group), जैक ओलिवोल (Jac Olivol) और सुजाता (Sujata) द्वारा सह-संचालित किया गया है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 March 2025 at 10:08 IST