क्या केरल में होने वाला है बड़ा उलटफेर? नतीजे आने से पहले पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया 'CM'
Pinarayi Vijayan: केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने राज्य में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती से एक दिन पहले रविवार को अपने सोशल मीडिया बायो बदल दिया है, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।
Pinarayi Vijayan: केरल में विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक एक दिन पहले राज्य में सियासी माहौल और भी अधिक दिलचस्प हो गया है, क्योंकि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बायो अपडेट कर दी है। उन्होंने अपनी बायो से ‘CM’ हटा दिया है।
पिनाराई विजयन द्वारा अपनी बायो अपडेट करने के बाद केरल में सियासी हलचल तेज हो गई है। विजयन की बदली हुई बायो में अब, 'पॉलिटन ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)' लिखा है। इस बदलाव को राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया CM
केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के वोटों की गिनती से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया बायो में बदलाव किया। उन्होंने अपनी बायो में से CM हटकर 'पॉलिटन ब्यूरो सदस्य, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)' लिखा है। वोटों की गिनती से पहले प्रोफाइल में किया गया यह बदलाव बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या केरल में होने वाला है बड़ा उलटफेर?
मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन अपने गृह क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की ऐतिहासिक आकांक्षा रखते हैं। वोटों की गिनती से पहले बायो में किया गया यह बदलाव महज एक औपचारिक अपडेट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे चुनावी नतीजों को लेकर आत्मविश्वास या रणनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कई एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ एलडीएफ पार्टी सत्ता से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है। अब केरल में बड़ा उलटफेर होगा या नहीं, इसका फैसला 4 मई को मालूम चल ही जाएगा।
केरल का एग्जिट पोल क्या कहता है?
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार एक्सिस माई इंडिया ने यूडीएफ के लिए बहुमत का अनुमान लगाया है और कहा है कि वह 140 सदस्यीय विधानसभा में 78 से 90 सीटें जीतेगा। उसने कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा 49 से 62 सीटें जीतेगा और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को शून्य से तीन सीटें मिलेंगी।
वहीं, पीपुल्स पल्स के अनुसार, सत्तारूढ़ एलडीएफ को 55 से 60 सीटें, यूडीएफ को 75 से 85 सीटें और एनडीए को 0 से 3 सीटें मिलने की संभावना है। जेवीसी ने अनुमान लगाया है कि यूडीएफ 72 से 84 सीटें, एलडीएफ 52 से 60 सीटें और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को तीन से आठ सीटें मिलेंगी।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 3 May 2026 at 18:03 IST