अपडेटेड 31 July 2024 at 10:06 IST

मुंह में कीचड़, कमर तक मलबा और लाशों का ढेर...केरल में कुदरती तबाही को लेकर 2 दिन का शोक

वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन की घटना के बाद केरल में दो दिवसीय शोक का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

Follow :  
×

Share


वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही | Image: ANI

Wayanad landslide: केरल के वायनाड में आए विनाशकारी भूस्खलन में अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बड़ी संख्या में अब भी लोग लापता बताए जा रहें तो कई लोग अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे हैं। कुदरत के कहर के बाद तबाही का जो मंजर है वो भी भयावह है। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। केरल में दो दिवसीय शोक की घोषणा की गई है।

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रीय होने के बाद से ही केरल के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केरल का खूबसूरत शहर वायनाड 30 जुलाई को कुदरती कहर से जागा। विनाशकारी भूस्खलन अपने साथ सब कुछ तबाह कर रहा था। हर तरफ लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। बारिश के बीच एक के बाद एक पहाड़ियां दरक रही थी। देखते ही देखते ही लोग काल के गाल मे समा गए।

वायनाड में तबाही का भयावह मंजर

मूसलाधार बारिश के कारण चूरलमाला और मुंदक्कई गांवों में पहाड़ियां ढह गई। लैंडस्लाइड के बाद वायनाड का मंजर काफी भयावह। हर तरफ मलबा,कीचड़ नजर आ रहा है। मलबा में लाशों का ढेर है। कीचड़ के अंदर से मानव अंग निकल रहे हैं। कमर तक मलबे के बीच NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 143 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। केरल के इतिहास में इसे सबसे बड़ी आपदाओं में से एक बताया जा रहा है। सरकार ने लैंडस्लाइड की घटना के बाद दो दिवसीय शोक का ऐलान किया है।

शोक में राष्ट्रीय ध्वज झुका

वायनाड भूस्खलन में 143 लोगों की मौत के बाद राज्य में दो दिवसीय शोक के मद्देनजर केरल विधानसभा में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। शोक के मद्देनजर केरल सरकार सचिवालय में भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। बता दें कि मुख्य सचिव वी वेणु की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य में 30 और 31 जुलाई को राजकीय शोक रहेगा।

IMD का रेड अलर्ट

भूस्खलन के बाद मेप्पडी, मुंडक्कई और चूरलमाला इलाके मुख्य सड़क मार्ग से कट गए हैं। सेना, नौसेना और एनडीआरएफ के जवान लोगों की तलाश कर रहे हैं। वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों के लिए आवश्यक सामान एकत्र किया जा रहा है। लोग अपनों की तलाश में अब भी भटक रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए केरल के कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: वायनाड जा रही थीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री का एक्सीडेंट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 10:03 IST