अपडेटेड 31 July 2024 at 10:21 IST

BREAKING: वायनाड जा रही थीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज, सड़क हादसे में हुईं जख्मी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज दुघर्टना का शिकार हो गईं। बुधवार को वायनाड जाने के क्रम में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Follow :  
×

Share


कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बयान | Image: ANI

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज दुघर्टना का शिकार हो गईं। बुधवार को वायनाड जाने के क्रम में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास यह हादसा हुआ। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि केरल के वायनाड लैंडस्लाइड के बाद का मंजर काफी भयावह है। हादसे में अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। वायनाड का चूरालमाला गांव लैंडस्लाइड में पूरी तरह तबाह हो चुकी है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री हालात का जायजा लेने बुधवार को वायनाड जा रही थी। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। 

स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज एक्सीडेंट में घायल

राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस ने बताया कि वीना जॉर्ज की गाड़ी मलप्पुरम जिले के मंजेरी के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गई। वह वायनाड की यात्रा कर रही थी। उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। 

वायनाड में NDRF का रेस्क्यू जारी

बता दें कि केरल के वायनाड लैंडस्लाइड के बाद का मंजर काफी भयावह है। हादसे में अब तक 143 लोगों की मौत हो गई है। NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। वायनाड का चूरालमाला गांव लैंडस्लाइड में पूरी तरह तबाह हो चुकी है। पहाड़ों से आई आफत की बारिश अपने साथ सब कुछ बहा ले गई। कई गांव तबाह हो हए। लोगों की जान बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

राहुल-प्रियंका का दौरा स्थगित

लैंडस्लाइड के बाद हालात का जायजा लेने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी बुधवार को वायनाड जाने वाले थे। मगर मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दोनों ने अपना दौरा स्थगित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: केरल में कुदरती तबाही का भयावह मंजर, शोक में राष्ट्रीय ध्वज झुका


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 July 2024 at 08:51 IST