Kerala: कोल्लम में आबकारी टीम पर हमला करने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

कोल्लम जिले के एक गांव में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने के बाद तलाशी लेने पहुंची आबकारी टीम के साथ मारपीट करने के आरोप में शनिवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया गया।

 
Follow :
Kerala: कोल्लम में आबकारी टीम पर हमला करने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार | Image: X

कोल्लम जिले के एक गांव में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना मिलने के बाद तलाशी लेने पहुंची आबकारी टीम के साथ मारपीट करने के आरोप में शनिवार को चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सिनान, निहास, अल अमीन और निहार के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि..

पुलिस ने बताया कि इन चारों पर एक महिला अधिकारी समेत पांच सदस्यीय आबकारी टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग को शुक्रवार रात को चावरा इलाके के पनमाना में नाव घाट के पास बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी की शिकायत मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला अधिकारी समेत एक टीम निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची। हालांकि, मौके पर मौजूद युवकों की तलाशी ली गई, लेकिन कोई प्रतिबंधित सामान नहीं मिला।

पुलिस के मुताबिक, जब आबकारी टीम जाने की तैयारी कर रही थी, तभी दो वाहनों में चार लोग आ गए और टीम पर हमला किया गया।

ये भी पढ़ें - इलायची को दूध में डालकर पीने से क्या होता है? जानें फायदे

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 18:42 IST