Kedarnath: केदारनाथ के पैदल रास्ते पर खाई में गिरा युवक, SDRF ने पूरी रात किया रेस्क्यू; कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान

रुद्रप्रयाग में रात के अंधेरे में केदारनाथ पैदल मार्ग पर 25 साल के मोहित रावत खाई में गिर गए, जिसके बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरा युवक, SDRF ने रात में किया सफल रेस्क्यू | Image: Republic

Uttarakhand SDRF Rescue: रद्रप्रयाग में गौरीकुंड से करीब दो किलोमीटर आगे छोड़ी इलाके में 25 साल के मोहित रावत गहरी खाई में गिर गए, सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू शुरू किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को मिली सूचना के बाद SDRF पोस्ट गौरीकुंड से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को भेजा गया था। टीम ने स्थानीय पुलिस, DDRF और YMF के साथ मिलकर रेसक्यू किया।

रेस्क्यू कैसे हुआ?

पहाड़ी इलाके और अंधेरी रात में भी जवानों ने हिम्मत नहीं हारी और लगभग पूरी रात रेस्क्यू जारी रखा। टीम आवश्यक बचाव उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंची थी। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद युवक तक पहुंच बनाई गई और उसे सुरक्षित तरीके से खाई से बाहर निकाला गया, फिर गौरीकुंड लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया फिर बाद में उन्हें अस्पताल रेफर कर दिया गया।

SDRF टीम की सराहना हुई

मोहित रावत रामपुर ब्लॉक के ग्राम बड़ासू के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम दर्शन रावत हैं, परिवार और स्थानीय प्रशासन ने SDRF टीम की सराहना की है। परिजनों ने कहा कि टीम की तेजी और पेशेवर तरीके से काम करने की वजह से मोहित की जान बच सकी।

यात्रा के दौरान सतर्कता जरूरी

केदारनाथ पैदल मार्ग पर इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती है। खासकर बारिश या अंधेरे में पैदल यात्रियों को ज्यादा सावधानी बरतनी होती है। उत्तराखंड सरकार और SDRF लगातार यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। SDRF के इस सफल अभियान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल परिस्थितियों में भी रेस्क्यू जवान तैयार रहते हैं। यात्रा सीजन में ऐसे रेस्क्यू अभियान यात्रियों के लिए भरोसा बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें: आखिरी 7 मिनट में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार फाइनल पहुंचा अर्जेंटीना

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 July 2026 at 09:01 IST