Kaudi Upay: बुरी नजर हो या फिर आर्थिक परेशानी, घर में इस जगह रखें कौड़ी दूर होगी सारी समस्याएं

Astrology में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनके उपाय मात्र से जीवन में आ रही परेशानियां और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। ऐसा ही एक उपाय कौड़ी का भी है।

Follow :  
×

Share


Kaudi Upay image- freepik | Image: self

Kaudi Upay: धन की इच्छा किसे नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसके पास खूब सारा पैसा हो जिससे वह सारी सुख सुविधाओं को खरीद सकें, लेकिन कई बार लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। ऐसे में वह कई तरह के उपायों को आजमाते हैं। ऐसे में कौड़ी के उपाय आपके जीवन में आर्थिक परेशानियों समेत कई अन्य समास्याओं को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • किसका प्रतीक है कौड़ी?
  • घर में किस जगह रखें कौड़ी?
  • किस दिन करें कौड़ी का उपाय?

किसका प्रतीक है कौड़ी?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। माना जाता है कि पैसे रखने की जगह पर अगर कौड़ी रखी जाए तो यह घर में बरकत लाती है। इसलिए पूजा के स्थान या तिजोरी में कौड़ी को रखा जाता है। ऐसे में इसके उपाय से जीवन से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती है। 

घर में कैसे और किस जगह रखें कौड़ी?

आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कौड़ी का उपाय किया जाता है। इसके लिए 1 कौड़ी लें फिर उसे भगवान विष्णु के सामने रखें और इसके साथ ही एक हल्दी की गांठ भी रखें। फिर मां लक्ष्मी के साथ इसकी पूजा करें। इसके बाद कौड़ी और हल्दी की गांठ को एक पीले कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने पर कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन के आगमन का रास्ता भी खुलेगा। 

किस दिन करें कौड़ी का उपाय?

कौड़ी के इस उपाय को आप गुरुवार के दिन कर सकते हैं। विधिपूर्वक इस उपाय को करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है।

बुरी नजर से घर को बचाने के लिए करें ये उपाय

कौड़ी का उपाय घर को बुरी नजर से बचाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर काले कपड़े में 7 कौड़ी को बांधकर लटका दें। इससे घर पर किसी भी तरह का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें... Vastu Tips: आप भी करते हैं दान? वास्तु के इन छोटे-छोटे नियमों का जरूर रखें ध्यान, तभी मिलेगा लाभ

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

अगर आपको लगता है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो रहा है, तो इसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग के कपड़े में 11 बांधकर लटका दें। ज्योषित के मुताबिक ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में समृद्धि बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें... Shukra Gochar: शुक्र करने जा रहे हैं तुला राशि में प्रवेश, बदल सकती हैं इन 4 राशियों की किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 29 November 2023 at 19:19 IST