Kashmir Weather: तापमान शून्य से नीचे, पर भीषण शीतलहर से थोड़ी राहत
कश्मीर में भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली लेकिन घाटी में रविवार को भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- भारत
- 1 min read
कश्मीर में भीषण शीतलहर से कुछ राहत मिली लेकिन घाटी में रविवार को भी तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के कारण पानी आपूर्ति की लाइनें और कई जलाशयों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है। श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले करीब चार डिग्री अधिक है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान…
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम को वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में भी जाना जाता है। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्कीइंग गतिविधियों के लिए मशहूर जगह है।
कश्मीर के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पंपोर क्षेत्र के कोनीबल गांव में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोनीबल गांव, घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 December 2024 at 20:04 IST