कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,देव दीपावली पर आज काशी पहुंचेंगे CM योगी,11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा के घाट

आज एक साथ कई पावन पर्वों का महासंगम है। कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दीपावली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक स्नान के समापन का महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई।

 
Follow :
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ | Image: Republic

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज देश भर की पवित्र नदियों में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही वाराणसी और प्रयागराज समेत कई शहरों के घाटों पर आस्था की डूबकी लगाने वालों की भारी भीड़ नजर आई। सुबह से ही श्रद्दालु पवित्र गंगा में आस्था की डूबकी लगा रहे हैं। आज देव दीपावली भी मनाई जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी काशी पहुंचेंगे। आज 11 लाख दीयों से गंगा के घाट जगमगाएंगे।

आज एक साथ कई पावन पर्वों का महासंगम है। कार्तिक पूर्णिमा के साथ देव दीपावली, गुरु नानक जयंती और कार्तिक स्नान के समापन का महापर्व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। धर्मनगरी काशी में सुबह से ही गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

काशी में गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़

दूर-दराज से पहुंचे भक्त विधि-विधान से गंगा स्नान और पूजा-पाठ कर रहे हैं। शहर की लगभग हर गली का रुख घाटों की ओर हो गया और देखते ही देखते विशाल रेला घाटों पर उमड़ पड़ा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने पुलिस बल लगातार मुस्तैद और सक्रिय नजर आई।

November 24, 2026

प्रयागराज में भी श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर प्रयागराज में भी ने श्रद्धालुओं ने बलुआघाट में यमुना नदी में स्नान किया और पूजा की। वहीं, पवित्र नगरी हरिद्वार के 'हर की पौड़ी' में गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 
 

November 24, 2026
November 24, 2026

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या में सरयू नदी में स्नान किया।  सुरक्षा के संबंध में SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, "आज प्रातः काल से ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से अयोध्या धाम में सरयू जी में स्नान करने के लिए यहां पर आ रहे हैं  और ये शाम तक चलेगा जिसके लिए दो पालियों में ड्यूटी लगी है। सभी श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के लिए सभी प्रयास किए गए हैं। "

November 24, 2026
November 24, 2026

देव दीपवली पर काशी पहुंचेंगे CM योगी

वहीं, देव दीपावली के पावन अवसर पर आज, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचेंगे। काशी में आयोजित भव्य देव दीपावली समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। 11 लाख दीयों से गंगा के घाट जगमगाएंगे। लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी होगी।  कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:15 बजे होगी। इस दौरान सभी घाटों एवं गंगा जी के उस पार दीप प्रज्जवलन किया जाएगा, जो शाम 5:45 बजे तक चलेगा। इसके बाद सभी प्रमुख घाटों पर गंगा आरती का आयोजन होगा।
 

यह भी पढ़ें: हनुमान के अवतार में सनी देओल मचाएंगे गदर...निर्माता ने किया बड़ा खुलासा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 24 November 2026 at 10:38 IST