अपडेटेड 26 July 2024 at 19:42 IST

कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार के फैसले से बवाल,रामनगर जिले के नाम बदलने पर BJP ने किए ताबड़तोड़ हमले

कर्नाटक की सिद्धारैमया सरकार रामनगर के नाम बदलने के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने मुखरता के साथ विरोध किया है। बीजेपी ने इसे राम विरोधी कदम करार दिया है।

Follow :  
×

Share


प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष को दी नसीहत | Image: prahlad joshi/pti (file pic)

Ram Nagar : कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने शुक्रवार 26 जुलाई 2024 को राज्य के रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ कर दिया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में जिले का नाम बदलने का फैसला किया गया।

कर्नाटक की सिद्धारैमया सरकार के फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने मुखरता के साथ विरोध किया है। बीजेपी ने इसे राम विरोधी कदम करार दिया है।

कांग्रेस का फैसला बताता है कि वो राम विरोधी है- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि रामनगर का नाम बदल कर कांग्रेस पार्टी ने फिर साबित कर दिया कि वो राम विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह राम और राम मंदिर के प्रति उनकी एलर्जी को दर्शाता है, यहां तक ​​कि राम के नाम से भी उन्हें काफी एलर्जी है। जब हम राम मंदिर का निर्माण कर रहे थे तो वे ऐसा करते थे। रामनगर का नाम बदलने के फैसले से कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सरकार ने साबित कर दिया है कि वे राम के खिलाफ हैं। किसी ने भी इसकी मांग नहीं की थी कि नाम बदला जाना चाहिए, लेकिन यह वास्तव में वोट बैंक की राजनीति और लालच के लिए किया जा रहा है।

कांग्रेस फैसले को वापल ले वर्ना पुरजोर विरोध होगा- प्रह्लाद जोशी

प्रह्लाद जोशी ने कहा सिद्धारमैया का कहना है कि जब राम की बात आती है तो उनके नाम में राम है। अगर ऐसा है तो आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनसे इस प्रस्ताव को वापस लेने का आग्रह करता हूं, अन्यथा बीजेपी ऐसा करेगी इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा और स्थानीय इकाई इसके लिए आंदोलन करेगी।

इसे भी पढ़ें: टाइगर हिल, द्रास सेक्टर की विजय नहीं ,यह भारत के शौर्य की जीत थी- नड्डा

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 July 2024 at 19:42 IST