शिवकुमार होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री? पत्रकारों के सवाल पर डिप्टी CM ने दिया ये जवाब; नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच दिल्ली में बढ़ी हलचल

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर एक बार अटकलें तेज हो गई है। इस बीच दिल्ली में आज कांग्रेस आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार की बैठक के बाद बड़ा फैसला संभव है।

Follow :  
×

Share


कर्नाटक में बदलेगा CM? सता परिवर्तन की चर्चा के बीच सिद्धारमैया और शिवकुमार पहुंचे दिल्ली | Image: ANI

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच नेतृत्व को लेकर बढ़ती खटपट अब दिल्ली पहुंच गई है। कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को राष्ट्रीय राजधानी बुलाया है। कांग्रेस हाईकमान के साथ आज दोनों नेताओं की बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, गृह मंत्री जी. परमेश्वर के साथ, एक विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं, वे भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच शिवकुमार ने मुख्यमंत्री की पद को लेकर बड़ा ईशारा किया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सबसे पहले सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं के साथ संयुक्त बैठक होगी। पार्टी आलाकमान कर्नाटक में चल रही आंतरिक खींचतान को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले सोमवार को शिवकुमार ने कहा था कि "कुछ खास परिस्थितियों में जाना जरूरी हो जाता है, इसलिए मैं दिल्ली की यात्रा कर रहा हूं।"

डीके शिवकुमार ने सीएम पद को लेकर क्या कहा?

दिल्ली पहुंचे कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जब नेतृत्व परिवर्तन और अगले मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए और चुप रहकर प्रतिक्रिया दी। उनकी इस प्रतिक्रिया को राजनीतिक गलियारों में काफी अहम माना जा रहा है।

अटकलें तो हमेशा लगती हैं-सिद्धारमैया 

वहीं, कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा, "अटकलें तो हमेशा लगती रहती हैं। जब ​​उनसे पूछा गया कि क्या नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच वे अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, सिद्धारमैया ने पार्टी मुख्यालय, इंदिरा भवन में पार्टी के महासचिवों के सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात की।

रणदीप सुरजेवाला का बड़ा दावा

वहीं, कर्नाटक कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी दिल्ली दौरे को राज्यसभा चुनावों को लेकर संगठनात्मक चर्चाओं से जोड़ा है। सुरजेवाला ने कहा, "राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना जारी हो चुकी है। पार्टी में चर्चाएं जारी हैं। इसलिए कृपया कोई अटकलें न लगाएं। मैं बाकी सभी अटकलों को खारिज करता हूं।"

नेतृत्व परिवर्तन पर होगा फैसला?

पिछले साल जब सरकार ने अपना ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया, तब से ही कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। पिछले 18 महीनों में, शिवकुमार के समर्थकों ने बार-बार यह दावा किया है कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगे, हालांकि अभी तक ऐसा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: BREAKING: पंजाब निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 May 2026 at 13:09 IST