अपडेटेड 15 July 2024 at 13:24 IST

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार को बड़ा झटका, CBI केस नहीं होगा रद्द; SC का फैसला

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने डीके शिवकुमार के किलाफ CBI केस रद्द करने से इनकार कर दिया है।

Follow :  
×

Share


Karnataka Deputy CM DK Shivakumar | Image: PTI

DK Shivakumar CBI Case: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार को बड़ा झटका लगा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई केस रद्द नहीं होगा। देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने डीके शिवकुमार के किलाफ CBI केस रद्द करने से इनकार कर दिया है।

कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने सीबीआई की तरफ से दर्ज केस को रद्द करने की मांग की गई थी। याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। जस्टिस बेला त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने डीके की याचिका खारिज कर दिया है। साथ में CBI केस रद्द करने से भी इनकार कर दिया। सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत डीके के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: अब राज्यसभा में खिसका बीजेपी का नंबर...सरकार के फैसलों पर कितना पड़ेगा असर?

देश के अमीर विधायक हैं डीके शिवकुमार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को देश के सबसे अमीर विधायक का दर्जा दिया गया है, जिनकी कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये और देनदारियां 265 करोड़ रुपये हैं। 2018 से संपत्ति में लगभग 62 प्रतिशत की वृद्धि, जब उन्होंने अपनी संपत्ति 840 करोड़ रुपये घोषित की थी। उन्होंने जो 970 करोड़ की अचल संपत्ति घोषित की है, उसमें से उन्होंने कहा है कि 941 करोड़ की संपत्ति उन्होंने खुद अर्जित की।

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 12:51 IST