Kangana Ranaut- Chirag Paswan: 'चिराग पासवान के साथ रोमांस होता तो आज मेरे बच्चे होते, 10 साल पहले...', क्या बोल गईं कंगना रनौत? VIDEO
Kangana Ranaut on Chirag Paswan: NDA की बैठकों में कंगना रनौत और चिराग पासवान की मुलाकात की तस्वीरें छा जाती हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर तमाम अटकलें भी लगाई जाती हैं। इस पर अब कंगना ने बयान दिया है।
Kangana Ranaut on Chirag Paswan: एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना की LJP (R) सांसद चिराग पासवान संग 'केमिस्ट्री' खूब सुर्खियां बटोरती हैं। संसद में जब दोनों की मुलाकात होती हैं, तो उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती हैं और रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें अब लगाई जाती हैं। अब कंगना ने चिराग संग संबंधों की तमाम अटकलों को सिरे से खारिज किया है।
न्यूज एजेंसी ANI संग पॉडकास्ट में कंगना रनौत ने अपने और चिराग के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि चिराग मेरा दोस्त है। मैं उन्हें एक दोस्त की तरह ही देखती हूं।
रोमांस होना होता तो हो जाता- कंगना रनौत
कंगना ने कहा कि हमारे बीच कोई रोमांस नहीं चल रहा। हम दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते। रोमांस होना होता तो हो जाता। कंगना का चिराग को लेकर दिया ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
कंगना- चिराग ने साथ में की थी फिल्म
बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थीं। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई इस दोस्ती की झलक राजनीति के गलियारे में भी देखने को मिलती रहती है।
इससे पहले चिराग भी कंगना को अपना दोस्त बता चुके हैं। उन्होंने एक बार अपने बॉलीवुड के सफर पर बात करते हुए कहा था कि कंगना के साथ दोस्ती उसमें इकलौती अच्छी चीज थी।
NDA की बैठकों में होती हैं दोनों की मुलाकातें
कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP के टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीतीं। वहीं, चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष हैं। वे बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और केंद्र सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी हैं। दोनों पार्टियां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा हैं। ऐसे में एनडीए की बैठक में चिराग पासवान और कंगना रनौत की मुलाकातें एनडीए की बैठकों में होती रहती है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 April 2026 at 14:34 IST