अपडेटेड 22 September 2023 at 20:03 IST

Kaner Flower: कनेर का फूल कर सकता है आपकी कई परेशानियों को दूर, जानें आसान उपाय

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कनेर के फूल का बहुत ही अधिक महत्व माना गया है। वहीं अगर इससे कुछ उपाय किए जाते हैं, तो घर में धन-समृद्धि बनी रहती है। 

Follow :  
×

Share


image- shutterstock | Image: self

Kaner Ke Phool Ki Khasiyat Aur Upay: वैसे तो कई सारे फूल होते हैं जो दिखने में सुंदर होने के साथ-साथ सुगंध में भी बहुत ही अच्छे होते हैं, लेकिन कनेर का फूल इन सभी में बेहद खास माना जाता है। क्योंकि ये दिखने में जितना सुंदर होता है उतने ही इसके फायदें हैं। दरअसल, कनेर का फूल सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक कारणों की वजह से भी जाना जाता है। वहीं अगर इससे जुड़े कुछ उपायों को किया जाए तो आपकी जिंदगी की कई परेशानियां भी की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कनेर का फूल किस-किस भगवान को चढ़ाया जाता है और इसके क्या फायदे हैं। 

स्टोरी में आगे ये पढ़ें....

  • किन देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है कनेर का फूल?
  • कनेर के फूल का धार्मिक महत्व क्या है? 
  • कनेर के फूल धार्मिक फायदे क्या-क्या हैं? 

किन देवी-देवताओं को चढ़ाया जाता है कनेर का फूल?

शिव जी को बेहद प्रिय है कनेर का फूल
वैसे तो कनेर का फूल सभी देवी-देवताओं को चढ़ाया जा सकता है, लेकिन ये भगवान शिव को बेहद प्रिय है। कहते हैं शिवजी की पूजा में कनेर के फूल को शामिल करना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है।
 

कनेर में मां लक्ष्मी का होता है वास
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इस फूल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। अगर इसे घर में लगाते हैं तो आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 

विष्णु जी को चढ़ाने से होती है शुभ फल की प्राप्ति
कनेर के पीले फूल भगवान विष्णु को अति प्रिय हैं। कहते हैं इसमें विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में अगर ये उनकी पूजा में शामिल किया जाता है, तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

कनेर के फूल का धार्मिक महत्व क्या है? 

  • हिंदू धर्म में कनेर के फूल को धन समृद्धि बढ़ाने का कारक माना गया है। 
  • वास्तु के मुताबिक कनेर का पौधा मन को शांत रखता है और वातावरण में सकारात्मकता लाता है। 
  • माना जाता है कि कनेर के फूलों में मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान का वास होता है।  

कनेर के फूल धार्मिक फायदे क्या-क्या हैं? 

धार्मिक मान्यता के मुताबिक कनेर के फूलों से किए गए उपायों के कई फायदे हैं। 

धन-धान्य के लिए
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है, तो ऐसे लोग मां लक्ष्मी को कनेर के फूल अर्पित करें। ऐसा करने पर घर में धन धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। 

शत्रु के नाश के लिए
अगर आपको को आपका कोई शत्रु परेशान कर रहा है, तो इसके लिए गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले लाल कनेर की डाली तोड़े और इसके सात टुकड़े लेकर उन्हें कपूर के साथ जला दें। ऐसा करने से आपके शत्रु आपसे दुश्मनी भूलकर दोस्त बन सकते हैं। 

मंगल दोष के लिए
अगर कोई व्यक्ति मंगल दोष से जूझ रहा है, तो उसे रोजाना कनेर के पौधे की जड़ में जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। 

यह भी पढ़ें... क्या आप भी शुक्रवार को करते हैं ये काम, तो हो जाएं सावधान; दरवाजे से ही लौट जाती हैं मां लक्ष्मी!

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। 

यह भी पढ़ें... Pitru Paksha 2023: कैसे किया जाता है पितरों का तर्पण, क्या है सही विधि और प्रार्थना मंत्र?

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 September 2023 at 19:59 IST