गोंडा हादसे पर बृजभूषण के बेटे करण भूषण ने तोड़ी चुप्पी- राजनीतिक करियर शुरू भी नहीं हुआ और इमेज...

Gonda: करण भूषण का कहना है कि खबरें चल रही हैं कि कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। महिला पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। ये अलग से इमेज बनाने की कोशिश है।

 
Follow :
गोंडा कार हादसे पर करण भूषण ने पहली प्रतिक्रिया दी। | Image: facebook/pti

Karan Bhushan: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण ने कार हादसे पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को गोंडा में करण भूषण के काफिले की गाड़ी से बाइक की टक्कर के चलते दो युवकों को मौत हो गई थी। इस पूरे मामले में करण भूषण ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों कहा कि एक तरीके से इमेज खराब की जा रही है। ये बहुत गलत है। करण भूषण ने पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया है और कहा कि जो बच्चे नहीं रहे हैं, उस परिवार के साथ पूरी संवेदना है।

करण भूषण का कहना है कि खबरें चल रही हैं कि कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। महिला पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। ये अलग से इमेज बनाने की कोशिश हुई है। मेरा अभी राजनीतिक करियर शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन कल से फोन आ रहे हैं और घटना को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। एक तरीके से इमेज खराब की जा रही है। ये बहुत गलत है।

'महिला के साथ में बाइक सवारों की टक्कर हुई थी'

पूरे घटनाक्रम को बताते हैं कि करण भूषण ने कहा कि एक महिला सड़क पार कर रही थी। महिला के साथ में बाइक सवारों की टक्कर हुई थी। बाइक वालों की गलती नहीं थी। वो महिला रोड पर आई, इसी बीच बाइक टकराई। इससे बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया था। काफिले की गाड़ी के ड्राइवर ने बहुत बचाने की कोशिश की, लेकिन ये दुर्घटना हो गई। उन्होंने कहा कि मैं 4 गाड़ियों के साथ बहराइच जा रहा था। पीछे वाली गाड़ी से दुर्घटना हुई। मुझे घटना की जानकारी उस समय हुई, जब मैं कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका था।

यह भी पढ़ें: बेटे करण के काफिले की कार से 2 लोग मरे; बृजभूषण शरण सिंह किसे मानते हैं जिम्मेदार, दिया घटना पर जवाब

पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं- करण भूषण

उन्होंने कहा कि जब मुझे कार्यक्रम में घटना के बारे में पता चला तो मैंने एक गाड़ी भेजी, जिन्होंने बच्चों को गाड़ी में रखकर अस्पताल पहुंचाया। बच्चों को पोस्टमार्टम के समय में भी हमारे परिवार से जुड़े लोग मौजूद थे। बच्चों की मिट्टी तक में भी परिवार के लोग शामिल हुए। मृतकों को लेकर करण भूषण कहते हैं कि वो मेरे पिताजी के संसदीय क्षेत्र के लोग थे। वो हमारे समर्थन हैं। मैं उनके लिए खड़ा हूं, जो भी संभव होगा मदद की जाएगी।

हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई थी कार

बताया जाता है कि 29 मई को करण भूषण गाड़ियों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे। उसी समय काफिले में चल रही पुलिस स्कोर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बहराइच-हुजूरपुर रोड पर छतईपूरवा के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। ओवरटेक करते वक्त गाड़ी की टक्कर निदुरा गांव से करनैलगंज बाजार जा रहे दो युवकों की बाइक से हुई। बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। उसके अलावा कार ने बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक महिला को भी टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयंकर था कि फॉर्च्यूनर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे लोग एयरबैग खुलने से बच गए। बाद में वो किसी तरह गाड़ी से बाहर निकलकर आए और भागते हुए अपनी जान बचाई। हालांकि हादसे में बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवकों की पहचान 21 साल के रेहान और 20 साल के शहजाद खान के रूप में हुई। घायल महिला का नाम सीता देवा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव की रैली में पुलिस अधिकारी की मौत

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 30 May 2024 at 14:16 IST