Kailsah Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर के लिए सरकार दे रही है ये खास सुविधाएं, जानिए कब शुरू होगी यात्रा? अंतिम चरण में तैयारियां

कैलाश मानसरोवर की यात्रा जल्द ही शुरू होने वाला है। रास्तों की तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं सरकार की ओर से कई सुविधाएं भी दी जा रही है।

Follow :  
×

Share


कैलाश मानसरोवर की यात्रा जल्द शुरू होने जा रही है। | Image: ANI

कैलाश मानसरोवर यात्रा जून में फिर से शुरू होने जा रही है।  नाथूला के रास्ते होकर करीब 5 साल बाद फिर से श्रद्धालुओं के लिए मानसरोवर की यात्रा शुरू होगी। बता दें, 2017 में डोकलाम गतिरोध और कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा स्थगित रही। हालांकि, बारत और चीन के बीच मानसरोवर यात्रा को लेकर सहमती बन गई है। इसे लेकर सिक्किम में भारत-चीन सीमा के माध्यम से रास्ते की तैयारी अपने अंतिमचरण में है।

इन रास्तों पर बुनियादी ढांचे का विकास पूरा होने वाला है। निर्माण कार्यों के श्रम प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार, अनुकूलन केंद्रों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण अगले चार से पांच दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है। अनुकूलन केंद्रों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण अगले चार से पांच दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। मार्ग के साथ अनुकूलन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। अनुकूलन केंद्र में कुल 50-60 लोग होंगे।"

कैलाश मानसरोवर की यात्रा के दौरान ये सुविधाएं रहेंगी

कैलाश मानसरोवर के रास्ते मार्ग पर दो अनुकूलन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं- एक 16वें मील (10,000 फीट) पर और दूसरा कुपुप रोड (14,000 फीट) पर हंगू झील के पास होगा। हर केंद्र में दो पांच-बिस्तर वाली और दो दो-बिस्तर वाली इमारतें होंगी, साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए एक मेडिकल सेंटर, ऑफिस, किचन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी होंगी। 2016 की यात्रा में भाग लेने वाले आईके रसैली ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा फिर से शुरू होने से काफी खुश हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का आयोजन भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के अधीन केंद्रीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और कैलाश मानसरोवर यात्रा संगठन (KMVN) मिलकर आयोजित कर रही है। यह यात्रा मई से सितंबर के बीच आयोजित की जाती है।  सरकार की तरफ से कई तरह की सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

हर ग्रुप के साथ एक मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी

ITBP और सरकारी अस्पतालों की तरफ से यात्रा शुरू होने से पहले दो चरणों में मेडिकल टेस्ट कराएं जाएंगे। पहाड़ी क्षेत्रों में बेसिक सुविधाओं से लैस ठहरने के लिए घर के अलावा बिस्तर, कंबल, तकिया और शौचालय की व्यवस्था भी मिलेगी। हर ग्रुप के साथ एक मेडिकल अफसर के साथ ही उपचार के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट भी दिए जाएंगे।

आईके रसैली ने कहा, "पर्यटन फिर से शुरू होगा और स्थानीय आजीविका में सुधार होगा। सिक्किम मार्ग अपनी अच्छी सड़क कनेक्टिविटी के कारण सबसे सुरक्षित और सबसे सुलभ बना हुआ है।" काबी लुंगचोक के विधायक थिनले शेरिंग भूटिया ने भी सिक्किम के माध्यम से यात्रा को फिर से खोलने की पहल करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों का आभार व्यक्त किया। थिनले शेरिंग भूटिया ने कहा, "सिक्किम एक शांतिपूर्ण राज्य है, जिसका आतंकवादी गतिविधि का कोई इतिहास नहीं है, जो इसे मानसरोवर तीर्थयात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित मार्ग बनाता है।"

इसे भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ब्रह्मोस खरीदने के लिए मची होड़, भारत दूसरे देशों को नहीं बेच सकता ये मिसाइल! जानिए वजह
 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 18 May 2025 at 18:56 IST