अपडेटेड 23 March 2025 at 23:39 IST
LIVE UPDATES/ 'पैसा शायद उन्होंने उधार लिया होगा', जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बोले अखिलेश यादव
India News Live: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के मामले की पूरी आंतरिक जांच रिपोर्ट घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के साथ अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। हर अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें..
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के मामले की पूरी आंतरिक जांच रिपोर्ट घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के साथ अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति वर्मा ने कथित नकदी मिलने पर कहा कि कथित पैसों का भंडार उनका नहीं था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुरी में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।
- Listen to this article
23 March 2025 at 23:39 IST
UP में 2 IPS अफसरों का तबादला
UP में 2 IPS अफसरों का तबादला
IPS राजेश एस (2011) DIG बांदा चित्रकूट बने
IPS राजेश द्विवेदी (2013) एसपी शाहजहांपुर बने(महाकुंभ में SSP कुंभ थे)
23 March 2025 at 23:39 IST
CM नीतीश की इफ्तार पार्टी
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मंत्री और अन्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना स्थित उनके आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
Advertisement
23 March 2025 at 22:53 IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं- रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ थी, भगदड़ या भगदड़ जैसी कोई स्थिति नहीं थी। अनारक्षित यात्रियों को होल्डिंग एरिया से ले जाने के प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ ट्रेनों के विलंबित होने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ थी। अब कुछ ट्रेनें निकल चुकी हैं और स्थिति नियंत्रण में है। कोई भगदड़ या चोट नहीं लगी।
23 March 2025 at 22:52 IST
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शिव गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और मगध एक्सप्रेस के प्रस्थान में देरी के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए थे। इन देरी के संचयी प्रभाव के कारण, प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति अराजक हो गई और भगदड़ जैसा माहौल बन गया, जो पिछले महाकुंभ व्यवस्थाओं के दौरान देखी गई भीड़ प्रबंधन चुनौतियों जैसा था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण के आवश्यक उपाय तुरंत किए जाने चाहिए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं।
Advertisement
23 March 2025 at 22:50 IST
बैठक में CM योगी ने दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों और कानून व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आगामी सभी त्यौहार शांतिपूर्वक मनाए जाएं, परंपरा के विपरीत कोई कार्य न किया जाए। प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सभी जिलों में तीन दिवसीय 'जनपदीय विकास उत्सव' का आयोजन किया जाए। सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें, त्यौहारों के संबंध में संवाद स्थापित करें। टेंपो, ई-रिक्शा चालकों और किराएदारों का सत्यापन किया जाए। ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोका जाए, जिलों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। पुलिस की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और PRV 112 सक्रिय रहें। चैत्र नवरात्रि में भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, शामियाना, चटाई, साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था हो। धार्मिक स्थलों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। राजस्व विवादों का मिशन मोड में गुण-दोष के आधार पर समाधान किया जाए।"
23 March 2025 at 22:03 IST
जफर अली को लाया गया मुरादाबाद जेल
जामा मस्जिद सदर प्रमुख और शाही मस्जिद कमेटी प्रमुख जफर अली को मुरादाबाद जेल लाया गया। उन्हें 24 नवंबर 2024 को संभल में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार कर चंदौसी कोर्ट में पेश किया गया।
23 March 2025 at 21:47 IST
अखिलेश यादव का BJP पर निशाना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "जब मैं एक मंदिर में गया, तो उन्होंने उसे गंगाजल से धोया। उसी दिन मैंने मन बना लिया कि मैं महाकुंभ में स्नान करने जरूर जाऊंगा। मैं महाकुंभ में स्नान करके आया हूं, अब भाजपा वाले मुझे बताएं कि आप गंगाजल को किस गंगाजल से धोने जा रहे हैं?..."
23 March 2025 at 21:44 IST
पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
23 March 2025 at 21:41 IST
पाकिस्तान से आतंकियों के घुसपैठ करने के सबूत मिले- रविंदर रैना
J&K: BJP नेता रविंदर रैना ने कहा, "सेना और पुलिस ने कठुआ के हीरानगर इलाके में संदिग्ध लोगों की हरकत देखी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इलाका है। इससे पहले भी हीरानगर के रास्ते पाकिस्तान से आतंकियों के घुसपैठ करने के सबूत मिले हैं। भारतीय सेना, BSF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हीरानगर के पूरे सीमावर्ती इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है, और मुझे उम्मीद है कि अगर सीमा से आतंकियों की कोई हरकत या उनकी कोई गतिविधि हुई है तो आतंकियों का सफाया जरूर होगा..."
23 March 2025 at 20:56 IST
INDI ब्लॉक को अनब्लॉक करें- कपिल सिब्बल
INDI गठबंधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं, उनसे पूछिए जो इसे मजबूत करना चाहते हैं। वे अपने ब्लॉक को 'अनब्लॉक' कर रहे हैं। सबसे पहले उन्हें अपना गठबंधन बनाए रखना चाहिए और जनता के सामने गठबंधन की तरह अपना रवैया रखना चाहिए और जो वे सोचते हैं, उसके बारे में अपनी राय रखनी चाहिए। इसका एक प्रवक्ता होना चाहिए, एक सचिवालय होना चाहिए, एक नीति होनी चाहिए, एक न्यूनतम कार्यक्रम होना चाहिए... मुझे ऐसी राजनीति समझ में नहीं आती, मैं इससे बहुत दूर हूं। अगर उन्हें गंभीरता से इस सरकार का सामना करना है, तो विपक्षी दलों को एक मंच पर आना होगा और एक कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्हें ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए जो वास्तव में जनता से जुड़े हों..."
23 March 2025 at 20:54 IST
नीतीश कुमार के राष्ट्रगान विवाद पर क्या बोले JDU सांसद?
JDU सांसद संजय कुमार झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े राष्ट्रगान विवाद पर कहा, "मुख्यमंत्री काफी सक्रिय हैं। सर्दी के समय में भी उन्होंने पूरी यात्रा की। लगातार उनके कई कार्यक्रम चलते रहते हैं। यह चुनावी साल है और वे(विपक्ष) लोग जिस तरह की भाषा का प्रयोग रहे हैं वह बिहार की जनता देख रही है... उन्हें(विपक्ष) पता है कि (बिहार विधानसभा)चुनाव में क्या नतीजे आने हैं इसलिए वे ऐसा कह रहे हैं।"
23 March 2025 at 19:40 IST
संभल हिंसा: सदर जफर अली को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया
संभल हिंसा मामले में गिरफ्तार शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है।
23 March 2025 at 19:20 IST
नागपुर में स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है- CM फडणवीस
नागपुर हिंसा पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। कहीं भी कोई तनाव नहीं है और सभी धर्मों के लोग सद्भावना से रह रहे हैं। अब कर्फ्यू की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए इसे हटा दिया गया है..."
23 March 2025 at 18:44 IST
हम चाहते हैं भाजपा कुछ काम करके दिखाए- सौरभ भारद्वाज
AP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा को लगता है कि उन्होंने पिछले 10 साल अरविंद केजरीवाल को गाली देकर निकाले और आगामी 5 साल भी ऐसा ही करेंगे। हम यह चाहते हैं अब आप(भाजपा) कुछ काम करके दिखाएं, बहाने ना बनाएं।"
23 March 2025 at 18:42 IST
हाथरस में दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़
हाथरस में बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में गोली मारी। इस दौरान आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल की बरामद की गई।
23 March 2025 at 17:48 IST
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर क्या बोले अनिल विज?
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "उन्होंने(कांग्रेस) 50 सालों तक जनता को गुमराह करने का काम किया है। हमने(भाजपा), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की राजनीति को प्राथमिकता दी है व काम करके दिखाया है और जो करके दिखाया है उसे लोगों तक पहुंचाना, लोगों को बताना हमारा अधिकार है। अगर उससे मल्लिकार्जुन खरगे को तकलीफ होती है तो होती रहे।"
23 March 2025 at 17:41 IST
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ AIMPLB का देशव्यापी 'आंदोलन'
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रस्तावित संशोधन विधेयक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की

23 March 2025 at 17:39 IST
कुछ लोग देश की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं- अनिल विज
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हिमाचल प्रदेश की बसों पर हमला करने की घटनाओं पर कहा कि देश के फेडरल स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। सारा देश हमारा है, देश के जर्रे-जर्रे पर हर हिन्दुस्तानी का पूरा अधिकार है। ये तो भावना ही नहीं आनी चाहिए, ये (बस) पंजाब की है, ये (बस) हिमाचल की हैं। इस प्रकार का व्यवहार कर कुछ लोग देश की शांति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
23 March 2025 at 16:32 IST
बजट पर क्या बोले दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा?
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा बजट सत्र 2025 पर कहा, "आने वाला बजट दिल्ली की जनता को समर्पित बजट होगा। हमारे (भाजपा) संकल्प पत्र में हमने जो वादे किए हैं, यह उससे संबंधित बजट होगा और मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि जब मुख्यमंत्री बजट पेश करेंगी तो दिल्ली के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ सौगात अवश्य मिलेगी। आने वाला बजट दिल्ली की जनता द्वारा तैयार किया गया बजट होगा क्योंकि लगातार मुख्यमंत्री दिल्ली के लोगों से बातचीत करती रही हैं। केंद्र सरकार से जितना सहयोग हमें मिलना चाहिए उतना सहयोग हमें मिल भी रहा है जिसका असर आपको आगामी बजट में दिखाई देगा।"
23 March 2025 at 16:06 IST
अयोध्या में एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह हटाए गए
अयोध्या में एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह को हटा दिया गया है। शहीद के पुत्र शिवम यादव की सड़क दुर्घटना में मौत और उत्पीड़न से जुड़ा मामला है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सोहावल एसडीएम अभिषेक सिंह को हटाया। जान लें कि एसडीएम सोहावल अभिषेक सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगा था। जिला अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया था।
23 March 2025 at 16:01 IST
लुटेरों के नाम पर मेला लगाने से कैसा फायदा- ओपी राजभर
यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मेला उनका लगे जो देश के लिए काम किए हो। लुटेरों के नाम पर मेला लगाने से कैसा फायदा। राजा सुहेल देव ने गाजी को युद्ध के बाद हराया। नानपारा के मैदान में हराया। जमीयत उलेमा के मदनी के बयान पर राजभर उन्होंने कहा कि मुसलमानों को पढ़ाई-लिखाई, भाईचारे की बात बताओ। कांग्रेस, सपा, बसपा ने मुसलमानों में नफरत का बीज बोया।
23 March 2025 at 15:03 IST
महान शहीदों के कारण ही हमारा अस्तित्व- सिरसा
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इन महान शहीदों के कारण ही हमारा अस्तित्व है। इन्होंने हमे जीने की राह, संविधान और सम्मान दिया है। हमें इन्हें कभी भूलना नहीं चाहिए और हमारी आने वाली पुश्तें इन्हें हमेशा याद रखें। जब तक हम इन्हें याद रखेंगे तब तक हमारे देश का गौरव और सम्मान ऊंचा रहेगा।
23 March 2025 at 15:02 IST
सुरभि राज की हत्या पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एशिया अस्पताल की निदेशक सुरभि राज की गोली मारकर हत्या किए जाने पर कहा कि यह चिंता का विषय है और अगर ऐसी एक भी घटना घटती है तो वह सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करती है। हाल ही के दिनों में अनुसूचित जाति के लोगों की खासकर पासवान समाज के लोगों की चुन-चुन कर हत्याएं की गई हैं। शहरी इलाकों में भी अपराध बढ़ा है। यह यकीनन सरकार के लिए चिंता का विषय है। मुझे लगता है कि इसके पीछे एक राजनीतिक दृष्टि भी है।
23 March 2025 at 15:01 IST
गुंड इलाके में सड़क दुर्घटना
मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के कंगन के गुंड इलाके में एक सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 3 पर्यटकों और एक स्थानीय चालक की मौत हो गई है। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं।
23 March 2025 at 13:47 IST
AAP ने उपचुनाव के लिए गोपाल को उम्मीदवार बनाया
AAP ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है।
23 March 2025 at 13:55 IST
लोगों ने देखा जस्टिस वर्मा के घर जला मलबा
दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास के पास जला हुआ मलबा देखा गया।
23 March 2025 at 13:44 IST
बापू का जीवन और संदेश प्रेरित करते रहेंगे- जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा कि फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट, दक्षिण अफ्रीका द्वारा महात्मा गांधी से संबंधित कलाकृतियों और दस्तावेजों को राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, नई दिल्ली को सौंपे जाने का साक्षी बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बापू का जीवन और संदेश आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
23 March 2025 at 12:52 IST
पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों के बाद चलाया गया संयुक्त अभियान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ पुलिस के साथ रोमियो फोर्स ने सुरनकोट, पुंछ के सांगला इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। यह अभियान क्षेत्र में देखी गई संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर चलाया गया था।
23 March 2025 at 12:51 IST
पीएम मोदी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक फैसले लिए गए- सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं देवभूमि उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करता हूं। पिछले 3 सालों में राज्य के अनेक चुनौतीपूर्ण अवसरों पर उन्होंने हमारा सहयोग किया है और हमें मार्गदर्शन दिया है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में अनेक ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। हम सभी को मिलकर यह दशक उत्तराखंड का दशक बनाना होगा।
23 March 2025 at 12:09 IST
सेनानियों ने हमारी आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए- राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ये ऐसे मौके होते हैं, जो हमें याद दिलाते हैं कि आखिर कितने सेनानियों ने हमारी आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। आजादी का मतलब केवल विदेशी शासकों से मुक्ति नहीं बल्कि खुद को पहचानना भी है कि आखिर हम क्या है और हमारी विरासत क्या है?
23 March 2025 at 12:09 IST
भगत सिंह शहादत दिवस में शामिल हुए आरिफ मोहम्मद
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शहीद भगत सिंह शहादत दिवस में शामिल हुए।
23 March 2025 at 12:09 IST
राम मनोहर लोहिया अन्याय के खिलाफ लड़े- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर कहा कि भगत सिंह का सपना था कि देश आजादी के बाद समाजवादी भारत बने। लोग संपन्न हो, खुशहाल हो, तरक्की हो और गैरबराबरी खत्म हो। राम मनोहर लोहिया अन्याय के खिलाफ लड़े। हम उन्हीं के रास्ते पर चल रहे हैं। आज हमारे यहां बेरोजगारी, गैरबराबरी और असमानता बढ़ती जा रही है।
23 March 2025 at 11:17 IST
सीएम फडणवीस ने शहीद भगत सिंह को की पुष्पांजलि अर्पित
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की।
23 March 2025 at 11:16 IST
CM पटेल ने हनुमानजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सालंगपुर हनुमानजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
23 March 2025 at 11:03 IST
जस्टिस वर्मा के घर मिले अधजले नोटों का वीडियो
दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आग बुझाने पहुंचे दमकलकर्मियों को अधजले नकदी का वीडियो रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है। लगभग 1 मिनट 7 सेकंड की क्लिप में करोड़ों की गड्डियां जलती नजर आ रही हैं। कई नोट पूरी तरह से जलकर खाक हो चुके हैं जबकि कई अब भी जलना बाकी हैं। वहीं मौके पर मौजूद दमकलकर्मी सफाई करते दिख रहे हैं। इसी दौरान एक दमकल कर्मी को कहते सुना जा सकता है कि महात्मा गांधी में आग लग गई भाई। अब ये वीडियो इंटरनेट पर चर्चा में है।
23 March 2025 at 10:28 IST
हम कूड़ेदान नहीं- इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
दिल्ली हाईकोर्ट जज के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में नोटों का अंबार मिलने के बाद से वह सुर्खियों में हैं। एक ओर कॉलेजियम ने वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम कूड़ेदान नहीं है। भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
23 March 2025 at 09:30 IST
बेगूसराय: ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा- SDPO
बेगूसराय सड़क हादसे पर SDPO सुबोध कुमार ने कहा कि कुछ लोग शादी से लौट रहे थे और लौटने के क्रम में तेजी और लापरवाही के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। अन्य 5 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से एक ने कहा है कि वे रात 2 बजे 'बारात' से निकले थे और ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना सुबह 3:50 बजे की बताई जा रही है।
23 March 2025 at 09:28 IST
यह एक सोचा समझा विरोध- जगदंबिका पाल
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह एक सोचा समझा विरोध है। जब स्पीकर साहब ने वक्फ को संयुक्त संसदीय समिति को सौंप दिया तो हमने सभी हितधारकों को बुलाया था और सभी की राय ली थी, इसके बाद हमने उसे अपने रिकॉर्ड का अंग बनाया था। अभी संसद के सामने कानून लंबित है। वह कानून पारदर्शी होगा। वक्फ की आमदनी से गरीब पसमांदा, महिलाएं, अनाथ और बच्चों की शिक्षा में फायदा होगा। यह कानून इसको बेहतर बनाने के लिए बनाया जा रहा है। मुझे लगता है कि वे(विपक्ष) देश में लोगों के मन में भ्रम पैदा करना चाहते हैं।
23 March 2025 at 09:26 IST
डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर PM मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उनकी याद में एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद करते हुए। एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक, उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।
23 March 2025 at 08:37 IST
फिट इंडिया संडे मूवमेंट पर क्या बोले मनसुख मंडाविया?
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित फिट इंडिया संडे मूवमेंट में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद रहे। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि आज रविवार है और 'संडे ऑन साइकिल' अब पूरे देश में एक आंदोलन के रूप में चल पड़ा है। देश के सभी लोग स्वयं को फिट रखने के लिए रविवार को एक घंटे तक साइकिल चलाते हैं। मैंने भी आज उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ लखनऊ में साइकिल चलाकर मोटापे के खिलाफ 'फिट इंडिया' का संदेश दिया है। साइकिल प्रदूषण का भी एक समाधान है। यह फिट रहने का मंत्र है। साइकिल चलाकर मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ती है। इससे ईंधन की बचत होती है... मैं भारत के सभी नागरिकों से प्रत्येक रविवार एक घंटा साइकिल चलाने और फिट रहने का आह्वान करता हूं।
23 March 2025 at 08:36 IST
गोवा में शिग्मो महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा
गोवा के जीवंत वसंत उत्सव के हिस्से के रूप में शिग्मो महोत्सव का भव्य आयोजन चल रहा है। यह महोत्सव 15 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें जीवंत परेड, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल है।
शिग्मो महोत्सव, जिसे शिगमोत्सव के नाम से भी जाना जाता है, कोंकण तरीके से गोवा में वसंत ऋतु का स्वागत करता है। गोवा में रहने वाले हिंदू समुदाय के अनुसार, दो सप्ताह का कला और संस्कृति उत्सव हर साल फाल्गुन के महीने में वसंत ऋतु की शुरुआत में आयोजित किया जाता है।
23 March 2025 at 08:35 IST
बेगूसराय में सड़क हादसे में 4 की मौत
बिहार के बेगूसराय में रविवार सुबह एक शादी समारोह से लौटते समय एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 5 अन्य लोग घायल हुए हैं।
23 March 2025 at 07:54 IST
अन्याय के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा- अवधेश प्रसाद
अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज के पास सड़क दुर्घटना में सोहावल एसडीएम के स्टेनोग्राफर की मौत हो गई। मृतक के परिजन समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका दावा है कि स्टेनोग्राफर की मौत के लिए एसडीएम ही जिम्मेदार हैं और दुर्घटना संदिग्ध है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। मैं इस मुद्दे को संसद में सरकार और देश के सामने उठाऊंगा। अन्याय के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा।
23 March 2025 at 07:54 IST
जस्टिस वर्मा को लेकर रिपोर्ट की गई सार्वजनिक
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर कथित रूप से भारी मात्रा में नकदी पाए जाने के मामले की पूरी आंतरिक जांच रिपोर्ट घटना से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो के साथ अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायमूर्ति वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि घर के स्टोर रूम में उनके या उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने कभी भी कोई नकदी नहीं रखी थी और वे इस बात का खंडन करते हुए हैं कि कथित पैसों का भंडार उनका नहीं था। उन्होंने कहा है कि यह विचार या सुझाव कि पैसों का ढेर हमने रखा पूरी तरह से हास्यास्पद है।
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में आधिकारिक संचार से संबंधित सामग्री भी शामिल थी जिसके अनुसार भारतीय मुद्रा की चार से पांच अधजली गड्डियां पाई गईं। 25 पन्नों की जांच रिपोर्ट में होली की रात जस्टिस वर्मा के घर पर लगी आग को बुझाने से जुड़े अभियान के वीडियो और फोटोग्राफ भी शामिल हैं, जिसके दौरान नकदी बरामद हुई थी।
23 March 2025 at 07:54 IST
जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगे शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पुरी में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर सकते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 March 2025 at 07:55 IST