Shubh Muhurat 2023: जून में इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे मांगलिक काम, जान लीजिए विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
इस बार चतुर्मास 30 जून से शुरु हो रहा है जिसके बाद 5 महीने तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा।
June 2023 Ke Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में शादी-विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक जैसे किसी भी शुभ और मांगलिक काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त और दिन देखा जाता है। ताकि काम में किसी भी तरह की विघ्न बाधा न पड़े। वहीं जब बात जीवन के सबसे अहम दिन यानी शादी और गृह प्रवेश की हो तो शुभ मुहूर्त देखना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस दिन के लिए लोगों की आंखों में कई सपने होते हैं और जब ये पूरे होने वाले होते हैं तो लोग चाहते है बिना किसी विघ्न के ये पूरा हो जाए। ऐसे में आइए जानते हैं जून महीने में पड़ने वाले शादी-विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त के बारे में।
दरअसल, इस बार चतुर्मास 30 जून से शुरु हो रहा है जिसके बाद 5 महीने तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा और अब जून महीने की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप जून में शादी और गृह प्रवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। तो नीचे दिए गए कुछ मुहूर्त काफी शुभ रहेंगे।
शादी के लिए शुभ मुहूर्त
- 1 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 06:48 से शाम 07:00 बजे तक
- 3 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 06:16 से 11:16 सुबह तक
- 5 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 08:53 से 01:30 दोपहर बजे तक
- 6 जून 2023: मुहूर्त- रात 12:50 से 7 जून सुबह 05:23 तक
- 7 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 05:30 से रात 09:02 तक
- 11 जून 2023: मुहूर्त- दोपहर 02:32 से 12 जून सुबह 05:23 तक
- 12 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 05:23 से सुबह 09:58 तक
- 23 जून 2023: मुहूर्त- सुबह11:03 से 24 जून सुबह 05:24 तक
- 24 जून 2023: मुहूर्त- सुबह 05:24 से रात 11:16 तक
- 26 जून 2023: मुहूर्त- दोपहर 01:19 से सुबह 05:25 तक
- 27 जून2023 : मुहूर्त- सुबह 09:50 से दोपहर 04:30 तक
गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से शुरु होने वाले जून महीने में गृह प्रवेश के लिए बस एक ही शुभ मुहूर्त है जो 12 जून को है। गृह प्रवेश का शुभु मुहूर्त सुबह 10 बजकर 34 मिनट से शुरु होगा और 13 जून को सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
यह भी पढ़ें... Vrat-Tyohar List: गुरु प्रदोष से हुई जून की शुरुआत, ये है इस महीने पड़ने वाले त्योहारों की लिस्ट
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 1 June 2023 at 14:36 IST