अपडेटेड 1 July 2023 at 16:30 IST

Vrat Tyohar List: जुलाई महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट, जानें कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा

वैसे तो हर महीने में व्रत-त्योहार आते हैं जो उसे खास बनाते हैं, लेकिन जुलाई का महीना खास होने के साथ-साथ काफी महत्वपूर्ण भी है। जानें क्यों? 

Follow :  
×

Share


July 2023 Vrat Tyohar List | Image: self

July 2023 Vrat Tyohar List: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ जुलाई महीने की शुरूआत हो चुकी है। वैसे तो हर महीने में व्रत-त्योहार आते हैं जो उसे खास बनाते हैं, लेकिन जुलाई का महीना खास होने के साथ-साथ काफी महत्वपूर्ण भी है। दरअसल, जुलाई महीने में ही शिव जी का प्रिय सावन शुरू हो रहा है। इसी के साथ इसी माह में कांवड़ यात्रा, मासिक शिवरात्रि और संकष्टी चतुर्थी जैसे कई त्योहार आने वाले हैं जो इसे और भी ज्यादा खास बनाते हैं। आइए जानते हैं जुलाई महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट।

जुलाई महीनें में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

1 जुलाई 2023: शनि त्रयोदशी
1 जुलाई 2023: जयापार्वती व्रत
1 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत
2 जुलाई 2023: कोकिला व्रत
3 जुलाई 2023: गुरु पूर्णिमा
4 जुलाई 2023: सावन आरंभ
4 जुलाई 2023: पहला मंगला गौरी व्रत
6 जुलाई 2023: संकष्टी चतुर्थी
9 जुलाई 2023: भानु सप्तमी
10 जुलाई 2023: पहला सावन सोम व्रत
11 जुलाई 2023: दूसरा मंगला गौरी व्रत
13 जुलाई 2023: कामिका एकादशी
14 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
15 जुलाई 2023: मासिक शिवरात्रि
16 जुलाई 2023: कर्क संक्रांति
17 जुलाई 2023: श्रावण अमावस्या
18 जुलाई 2023: तीसरा मंगला गौरी व्रत
21 जुलाई 2023: विनायक चतुर्थी
25 जुलाई 2023: चौथा मंगला गौरी व्रत
29 जुलाई 2023: पद्मिनी एकादशी
30 जुलाई 2023: प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)

कब से शुरू और कब खत्म होगा सावन 

इस बार का सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 31 अगस्त को खत्म होगा। यानी की इस बार सावन 2 महीने का पड़ रहा है। ऐसे में शिव भक्तों के लिए जुलाई और भी खास हो गया है। बता दें कि जिस दिन सावन लगता है उसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है यानी साल 2023 में कांवड़ यात्रा 4 जुलाई से शुरू हो रही है। 

मालूम हो कि सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ खुश होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं। 

यह भी पढ़ें... Monsoon: मानसून के मौसम में बनाएं जड़ी-बूटियों वाली चाय, टेस्ट से हेल्थ तक मिलेंगे कई फायदे, मिलेगी स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Pradosh Vrat: आषाढ़ माह का आखिरी प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा करने की विधि और शुभ मुहूर्त

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 1 July 2023 at 16:29 IST