5 दिन, 9 शहर, हरियाणा नंबर...जेपी नड्डा की दिल्ली से चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार बनारस में मिली

जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को बनारस, यूपी से बरामद कर लिया है। चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया।

 
Follow :
जेपी नड्डा | Image: x/self

जतिन शर्मा

JP Nadda Car Theft Case: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की चोरी हुई फॉर्च्यूनर कार 15 दिन के अंदर पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। कार उत्तर प्रदेश के बनारस से बरामद की गई है। राजधानी दिल्ली से कार की चोरी हुई थी।

जेपी नड्डा की हरियाणा नंबर की फॉरच्यूनर कार को बनारस, यूपी से बरामद कर लिया है। चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया। कार पर सांसद का स्टीकर लगा हुआ था, ऐसे में दुरुपयोग होने का अंदेशा था। पुलिस लगातार इसकी बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही थी। 

चोरी के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बड़कल के शाहिद और शिवांश त्रिपाठी को मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने कई साथियों के साथ क्रेटा कार से कार को चुराकर ले गए थे। शाहिद ने फरीदाबाद में पत्नी व बच्चों को बैठा लिया, ताकि पुलिस पकड़ न सके। बड़कल में इन्होंने नंबर प्लेट बदल ली थी। आरोपियों को यूपी ले जाते हुए पता लग गया था कि ये भाजपा अध्यक्ष की कार है।  

19 मार्च की रात को चोरी हुई था कार

जेपी नड्डा की कार रविदास मार्ग, अरोड़ा प्रॉपर्टी के सामने, गोविंदपुरी इलाके से 19 मार्च की रात  को चोरी हुई थी। कार का ड्राइवर जोगिंदर कार की सर्विस कराकर गोविंदपुरी में अपने घर खाना खाने आया था। तभी ये कार चोरी हो गई। जोगिंदर की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज किया था। पुलिस ने CCTV फुटेज देखा तो कार गुरुग्राम की तरफ जाती दिखी थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि डिमांड पर कार चोरी की थी। इस कार को नागालैंड लेकर जाना था, लेकिन इससे पहले कार बनारस से बरामद कर ली गई।

15 दिनों में कार को 9 शहरों में घुमाया

आरोपी शाहिद दिल्ली के मैदानगढ़ी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। चोरी करने के बाद इसने 15 दिनों में कार को 9 शहरों में घुमाया।  इसकी बेटी सना और दामाद फारूक को कार चुराने में सहायता करने के आरोप में बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके परिवार और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'चुनाव नहीं ये युद्ध मोदी परिवार और गांधी फैमिली के बीच',CM रेवंत रेड्डी

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 10:03 IST