अपडेटेड 1 March 2025 at 14:49 IST

नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच ओडिशा में BJP नेताओं से मिले नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

Follow :  
×

Share


जेपी नड्डा | Image: Facebook

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुक्रवार को यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, पार्टी की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल, प्रदेश प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और संगठन सचिव मानस मोहंती के साथ बंद कमरे में बैठक की।

भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि ओडिशा दौरे पर नड्डा ने राजभवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से भी मुलाकात की। पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव उचित प्रक्रिया के तहत होगा। भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि ओडिशा दौरे पर नड्डा ने राजभवन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से भी मुलाकात की। पार्टी की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष बिरंची नारायण त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव उचित प्रक्रिया के तहत होगा।

त्रिपाठी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको जल्द ही पार्टी के नए अध्यक्ष के बारे में पता लग जाएगा।’’ इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 14:49 IST