'ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है, कांग्रेस के लिए इससे भी दुखद...', PM मोदी पर राहुल गांधी की विवादित टिप्पणी को लेकर बरसे जेपी नड्डा

मोदी सरकार की विदेश नीति का मिमिक्री कर मजाक उड़ाना कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी पड़ गया। अब उनके इस व्यवहार की चौतरफा निंदा हो रही है।

 
Follow :
JP Nadda Attack Rahul Gandhi | Image: ANI/X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाने पर नेता विपक्ष राहुल गांधी BJP के निशाने पर आ गए हैं। तमाम केंद्रीय मंत्री उन पर चौतरफा हमला कर रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने पद की गरिमा का ध्यान न रखते हुए कई अशोभनीय टिप्पणियां कीं। BJP उन पर असभ्य व अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर नेता प्रतिपक्ष की गरिमा को गिराने का आरोप लगा रही है। राहुल के इस व्यवहार पर अब केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने तीखा प्रहार किया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मावलंकर हॉल में कांग्रेस कन्वेंशन के दौरान मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार की विदेश नीति का मतलब सिर्फ गले लगना है।  इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी नेताओं से गले मिलने के अंदाज की नकल भी की। अब उनके इस आचरण की चौतरफा निंदा हो रही है।

ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है-जेपी नड्डा

राहुल के इस व्यवहार की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा, "ऐसा विपक्ष का नेता देखना ही बाक़ी रह गया था, ये देश के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। कांग्रेस के लिए भी इससे दुख का क्या विषय होगा कि उन्हें राहुल गांधी को अपना नेता मानना पड़ रहा है।"

August 14, 2026

राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं या एक्टर-शाहनवाज हुसैन

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "क्या राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं या कोई एक्टर? वह कैसी एक्टिंग कर रहे हैं? देश के प्रधानमंत्री का अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण है, राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता की गरिमा का उल्लंघन किया है। इन लोगों को न तो सत्ता में रहना आता है और न ही विपक्ष की भूमिका निभाना।"

August 14, 2026

बीजेपी नेता ने आगे कहा, “आज पीएम मोदी की सरकार अच्छा काम कर रही है ये लोग संसद को चलने नहीं देते। ये जानबूझकर संसद के बाहर हीरो बनने की कोशिश करते हैं - कभी मंच सजाते हैं, कभी साधु-संत का रूप धरते हैं, तो कभी चंदा मांगना शुरू कर देते हैं। यह 'नाटकबाजी' नहीं चलेगी। देश की जनता सब देख रही है। सिर्फ़ इसलिए कि उन्हें 99 सीटें मिल गईं, अब वे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं?”

राहुल ने PM मोदी का ऐसे उड़ाया था मजाक

बता दें कि राहुल गांधी कार्यक्रम में कहते दिखे कि विदेश नीति का मतलब सिर्फ 'नेताओं को गले लगाना' नहीं है। इसके तुरंत बाद वे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाते हैं। इस पर संदीप दीक्षित मजाक में कहते हैं, 'मेलोनी समझ के तो नहीं पकड़ा था? 'राहुल गांधी आगे कहते हैं, 'हमारा काम बहुत आसान है, और हम उन्हें पागल कर सकते हैं। मैं आपको बता रहा हूं, नरेंद्र मोदी रात को सो नहीं पाते हैं। इसके कई कारण हैं... आपने अमित शाह को देखा? जिन्हें चाणक्य और सरदार पटेल कहा जाता था, वे 20 दिनों तक संसद क्यों नहीं आ पाए? क्योंकि पहली बार वे भारत की आवाज महसूस कर रहे हैं।'

August 13, 2026


 यह भी पढ़ें: 'रिवाल्वर लेकर राशिद अली...', ओपी राजभर ने लगाए सपा पर गंभीर आरोप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 August 2026 at 13:15 IST