अपडेटेड 21 February 2026 at 20:44 IST
जहां बजनी थी शहनाइयां वहां बारात आने से पहले उठी अर्थियां... दो सगी बहनों ने की खुदकुशी तो परिवार में पसर गया मातम
Jodhpur Sister Suicide: राजस्थान के जोधपुर में दो सगी बहनों ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली। अब सवाल यह है कि इसके पीछे की असली वजह क्या है? परिवार चुपचाप दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार करने जा रहा था लेकिन मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जानें क्या है पूरा मामला
Rajasthan Sisters Suicide Before Wedding: राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां उन दो जिंदगियों ने खुद को खत्म कर लिया जिनकी नई जिंदगियां शुरू होने जा रहा थी। सूरसागर के मनाई गांव में 2 सगी बहनों ने अपनी शादी से ठीक एक दिन पहले जहर पीकर आत्महत्या कर ली।
मृतक बहनों की पहचान शोभा और विमला के रूप में हुई है, दोनों ही पेशे से टीचर थीं। परिजनों के मुताबिक, दोनों बहनों की शादी आज (21 फरवरी) होनी थी। लेकिन एक दिन ही शाम के वक्त जब घर में घी पिलाने वाला पारंपरिक रिवाज चल रहा था उसी वक्त घर में हल्ला मच जाता है कि दोनों बहनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिससे घर में खुशी के बीच हड़कंप मच जाता है। तुरंत दोनों बहनों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामा ने पुलिस को दी सूचना, रोका गया अंतिम संस्कार
इसके बाद परिजन चुपचाप शवों को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। लेकिन बहनों के मामा को जब दोनों की मौत की खबर मिली तो वो हैरान रह गए। उन्हें मामला थोड़ा अजीब लगा तो तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मामा ने कहा कि अगर पुलिस 5 मिनट देर से पहुंचती, तो परिवार वाले दोनों का अंतिम संस्कार कर चुके होते।
शुरुआती जांच में कीटनाशक सेवन की आशंका
सूरसागर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर अंतिम संस्कार को रोका, इसके बाद उन्होंने सबूत जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कीटनाशक सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ स्थिति का पता चल पाएगा।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2026 at 20:39 IST