कांग्रेस सांसद और JNU के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल के घर नोटिस चस्पा, दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में शामिल होने को कहा

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम की मुश्किलें बढ़ते ही जा रही हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों के सिलसिले में उनके घर के बाहर पुलिस ने एक नोटिस लगाया है। उनके खिलाफ पहले से इस मामले में FIR दर्ज है।

 
Follow :
कांग्रेस सांसद और JNU के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल के घर नोटिस चस्पा | Image: ANI

JNU harassment case: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और मणिपुर के एक कांग्रेस MP अंगोमचा बिमोल अकोइजम की मुश्किलें लगातार बढ़ते ही जा रही है। 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोपों में वसंत कुंज उत्तर थाने में FIR दर्ज किया है। इस बीच वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन ने आरोपों के सिलसिले में उनके घर के बाहर एक नोटिस लगाया है। इस नोटिस के ज़रिए पुलिस ने उनसे BNSS की धारा के तहत जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

दिल्ली पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए कहा

कांग्रेस सांसद और JNU के बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उनके घर के बाहर एक नोटिस लगाया है। इस नोटिस के ज़रिए पुलिस ने उनसे BNSS की धारा के तहत जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि JNU ने 9 अक्टूबर को अकोईजाम को तुरंत नौकरी से निकाल दिया, जब आरोपों की जांच के बाद उसकी इंटरनल कमेटी ने बड़ी सज़ा की सिफारिश की। अकोईजाम ने आरोपों से इनकार किया है और जांच में प्रोसेस में कमी का आरोप लगाया है।

October 14, 2026

बीजेपी महिला मोर्चा ने NCW चीफ से सख्त एक्शन की मांग की

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर से मुलाकात अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। 
डेलीगेशन का यह कदम अकोईजाम के खिलाफ आरोपों और प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट ( POSH ) फ्रेमवर्क के तहत जांच के बाद यूनिवर्सिटी के उन्हें नौकरी से निकालने के फैसले को लेकर चल रहे पॉलिटिकल विवाद के बीच आया है।

October 14, 2026

NCW चेयरपर्सन JNU हैरेसमेंट केस की जांच करेंगी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के मुलाकात के बाद नेशनल कमीशन फॉर विमेन ( NCW ) की चेयरपर्सन विजया के रहाटकर ने भरोसा दिलाया है कि वह अंगोमचा बिमोल अकोईजम जुड़े सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों की जांच करेंगी। मीटिंग के नतीजे के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, "हमें भरोसा दिलाया गया है कि वह हालात को देखते हुए इस मामले को ज़रूर देखेंगी।"

11 छात्रों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

इससे पहले अंगोमचा बिमोल अकोईजम के खिलाफ 11 महिला छात्रों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद JNU ने 9 अक्टूबर को अकोईजाम को तुरंत नौकरी से निकाल दिया। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने 11 अक्टूबर को वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में जेएनयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 75, 75(1)(i), 75(1)(iv) और 79 के तहत FIR दर्ज की। मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें: Saurabh Rajput Murder Case: जेल में मुस्कान-साहिल बेचैन, छोड़ा खाना, रातभर जागे... नीले ड्रम हत्याकांड में सजा का आज होगा ऐलान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 October 2026 at 15:53 IST