Pahalgam: हिमाकत का बदला मांग रहा हिंदुस्तान, J&K अध्यक्ष के बयान पर बवाल, BJP बोली- कांग्रेस के खून में पाकिस्तान परस्ती...
पहलगाम के आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित है। आतंकियों ने 22 अप्रैल को निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई।
- भारत
- 2 min read
J&K Congress Chief Tariq Hameed Karra: पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बावजूद कांग्रेस के नेता पाकिस्तान के साथ शांति और बातचीत की वकालत कर रहे हैं। कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने ऐसा ही बयान देकर विवाद खड़ा किया है। तारिक अहमद कर्रा यहां तक रहे हैं कि पाकिस्तान को और अधिक तबाही की ओर नहीं ले जाना चाहिए।
पहलगाम के आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित है। आतंकियों ने 22 अप्रैल को निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई। दावा है कि मारने से पहले आतंकियों ने धर्म पूछा था और जो हिंदू था उसे गोली मारी गई। मरने वाले 26 लोगों में से 25 लोग हिंदू ही थे। इस कायतापूर्ण हमले के बाद हर हिंदुस्तानी पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। हालांकि कांग्रेस के नेता अभी भी पाकिस्तान से बातचीत का पक्ष रख रहे हैं।
बीजेपी ने तारिक हमीद कर्रा को घेरा
कांग्रेस नेता की टिप्पणी के बाद बीजेपी भड़की हुई है। अमित मालवीय लिखते हैं- 'कांग्रेस के खून में पाकिस्तान परस्ती भरी हुई है।' मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर प्रमुख तारिक कर्रा ने चौंकाने वाला दावा किया कि पाकिस्तान को और अधिक तबाही की ओर नहीं ले जाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने सभी से शांत रहने का आह्वान किया और पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत की।
तारिक हमीद कर्रा ने अपने बयान में क्या कहा?
कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने पिछले दिन बयान दिया कि 'कश्मीर होने के नाते हम दोनों पक्षों से शांत करने की अपील करते हैं। जब कभी पाकिस्तान और भारत में झगड़ा होता है उसके विक्टिम कश्मीरी होते हैं। इसलिए भारत और पाकिस्तान, दोनों देश को कूल रहना चाहिए।' उन्होंने वकालत की कि दोनों मुल्कों को बातचीत की टेबल पर आना चाहिए।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 28 April 2025 at 15:07 IST