अपडेटेड 3 October 2023 at 14:34 IST

Jitiya Vrat 2023: इस कथा के बिना पूरा नहीं माना जाता है जितिया व्रत? इसका क्या है महत्व

पूर्वांचल में बहुत ही खास माना जाने वाला जितिया व्रत बच्चों की लंबी उम्र और उनकी अच्छी सेहत के लिए रखा जाता है, लेकिन इसकी कथा के बिना इस व्रत को पूरा नहीं माना जाता है। 

Follow :  
×

Share


Jitiya Vrat Katha Aur Mahatav image- shutterstock | Image: self

Jitiya Vrat Katha Aur Mahatav: उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मुख्य रूप से मनाया जाने वाले जितिया व्रत का पर्व ही खास और महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के खुशहाल जीवन और लंबी उम्र के लिए 3 दिनों का कठिन व्रत रखती हैं। नहाय खाए से इस व्रत की शुरुआत होती है जिसका समापन पारण के साथ होता है, लेकिन इस व्रत को तब तक पूरा नहीं माना जाता है जब तक पूजा में इसकी कथा पढ़ी या सुनी नहीं जाती है। तो चलिए जानते हैं जितिया व्रत की कथा और महत्व क्या है?

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों रखा जाता है जितिया व्रत?
  • जितिया व्रत का महत्व क्या है?
  • जितिया व्रत कथा?

जितिया व्रत का महत्व क्या है?

जितिया व्रत को खास संतान के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से संतान दीर्घायु होता है। साथ ही संतान तेजस्वी, ओजस्वी और मेधावी होता है। शास्त्रों के मुताबिक जितिया करने वाली व्रती महिला के संतान की रक्षा स्वंय भगवान श्रीकृष्ण करते हैं। इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व माना जाता है।  

जितिया व्रत कथा?

पूर्वांचल में मनाया जाने वाला जितिया पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस व्रत का रिश्ता महाभारत काल से है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक जितिया व्रत की कथा महाभारत काल से जुड़ी है। इस कथा के अनुसार जब महाभारत के युद्ध के दौरान अश्वत्थामा ने अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रही संतान को मार दिया था तो श्रीकृष्ण ने अपनी शक्तियों से एकबार फिर उस संतान को जीवित कर दिया। जन्म के बाद इसी पुत्र का नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया था। माना जाता है कि इसके बाद से ही जितिया या जीवित्पुत्रिका व्रत को रखने की परंपरा शुरू हुई थी। 

यह भी पढ़ें... Jitiya Vrat 2023: 6 या 7 कब रखा जाएगा जितिया व्रत, जानें नहाय खाय से पारण तक की पूरी डिटेल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

यह भी पढ़ें... Jitiya Vrat: पहली बार करने जा रही हैं जितिया व्रत, तो जान लें सही विधि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 October 2023 at 14:32 IST