अपडेटेड 8 March 2024 at 14:33 IST

Jharkhand: कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड में कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Follow :  
×

Share


सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी | Image: Freepik

Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में एक महिला कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या तीन हो गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विश्रामपुर के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से फरार तीसरे आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया, ‘‘मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय कलाकार से दो मार्च को राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार में उसके तीन सह-कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

मामले में दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पीड़िता से मुलाकात की।

प्राधिकरण ने जिला प्रशासन की मदद से महिला को एक केंद्र में स्थानांतरित किया और उसकी देखभाल के लिए एक ‘केयरटेकर’ भी नियुक्त किया। इस घटना से कुछ दिन पहले ही दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, 6 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 March 2024 at 14:26 IST