Ranchi JPSC Protest: 'मैं अब ज्यादा दिन बच नहीं पाऊंगा', भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की बिगड़ी सेहत; हेमंत सरकार से की ये अपील

प्रदर्शनकारी छात्रों ने ऐलान किया है कि आज रविवार को सूबे के सभी जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। इस बीच भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की सेहत भी बिगड़ती जा रही है।

 
Follow :
Ranchi: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की बिगड़ी सेहत | Image: X

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र पिछले 23 दिन से धरने पर बैठे। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारी की हालत अब धीरे-धीरे बिगड़ती जा रही है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत पहले ही बिगड़ चुकी है और वो अस्पताल में भर्ती है। वहीं,अब दूसरे प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति भी गंभीर होती जा रही है। सीएम आवास के घेराव के ऐलान के बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बड़ी अपील की है।

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची की सड़कों पर शांतिपूर्ण तिरंगा मार्च निकाला। अब प्रदर्शनकारी छात्रों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20 तारीख को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस बीच करीब 13 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।

मैं ज्यादा दिन बच पाऊंगा-प्रेम नायक

प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने कहा, “आज विरोध-प्रदर्शन का 23वां और भूख हड़ताल का 13वां दिन है। सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं ज्यादा दिन बच पाऊंगा; हालत गंभीर है। कल मुझे बुखार आ गया था। उन्होंने मुझे इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की, लेकिन मैंने मना कर दिया वे देवेंद्र नाथ महतो को ले गए और उन्हें वापस नहीं आने दे रहे हैं। उनका मकसद आंदोलन को तोड़ना है।”

August 16, 2026

छात्रों की जेल भरो आंदोलन की तैयारी 

वे आगे कहते हैं, “मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने को लेकर बातचीत चल रही है; अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है... मेरी राय में, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के बजाय ‘जेल भरो आंदोलन’ बेहतर रहेगा। सभी स्कूल और कॉलेज बंद करना भी एक बहुत अच्छा विचार है; ये दो ऐसे उपाय हैं जिन पर विचार किया जा सकता है।”

छात्र नेता रवींद्र पासवान की हेमंत सरकार से अपील

वहीं, छात्र नेता रवींद्र पासवान कहते हैं, "सरकार की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वे अपने आस-पास के उन लोगों की बातों पर ध्यान न दें जो उन्हें गुमराह कर रहे हैं, बल्कि छात्रों की चिंताओं पर विचार करें। यकीन मानिए, अगर आप आज छात्रों के हित में कोई फ़ैसला लेते हैं, तो पूरा छात्र समुदाय आपके साथ खड़ा रहेगा।"

August 16, 2026

हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे छात्र

प्रदर्शनकारी छात्रों ने ऐलान किया है कि आज रविवार को सूबे के सभी जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है । प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने हमसे जो बात की थी वो छलावा था। अगर सरकार बात नहीं मान रही है, तो राहुल गांधी समर्थन वापस लें। 

यह भी पढ़ें: तिरंगा यात्रा में जाने से रोकने पर भड़के देवेंद्र महतो, सरकार को घेरा

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 August 2026 at 08:03 IST