JSSC-CGL रद्द होने से भड़के सफल अभ्यर्थी: सड़क पर उतरे युवा, फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

JSSC-CGL Protest: झराखंड सरकार के JSSC-CGL रद्द करने के फैसले के बाद सफल अभ्यर्थी भड़क उठे हैं। अब सफल अभ्यर्थी सड़क पर उतर गए हैं और फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में है।

 
Follow :
JSSC-CGL: सड़क पर उतरे सफल अभ्यर्थी, फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी | Image: ANI

JSSC-CGL Protest: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तर (JSSC-CGL) परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन किया। वे राज्य प्रशासन के परीक्षा परिणाम रद्द करने के फैसले का विरोध कर रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने 44 परीक्षाओं के रद्द होने पर निराशा जताई और चेतावनी दी कि वे इस आदेश के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

पूरी तरह से 'मनमाना आदेश' सरकार ने दिया

JSSC-CGL परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों ने प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कहा 'यह प्राकृतिक न्याय नहीं है। हमें जांच के दायरे में लाइए, हमें साबित करके दिखाइए। आप हमें बस ऐसे ही नहीं हटा सकते। यह पूरी तरह से 'मनमाना आदेश' है।

हमें ये नौकरियां 'दान' में नहीं मिली थीं

सफल अभ्यर्थियों ने आगे कहा सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम कोर्ट जाएंगे। हम अपनी नौकरियां वापस पाने के लिए हर तरीका अपनाएंगे। हमें ये नौकरियां 'दान' में नहीं मिली थीं; ये हमें कोर्ट के आदेश से मिली थीं।

हममें से कुछ ने दूसरी नौकरियां छोड़ दी थीं कुछ दूसरी नौकरियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में नहीं जा पाए क्योंकि हमारे पास यह नौकरी थी। हम इस फैसले के आधार पर यहां आए थे कि अगर हम सही हैं, तो हम बने रहेंगे। आप सभी को एक ही तराजू से नहीं तौल सकते।"

फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

प्रोजेक्ट भवन के बाहर खड़े एक और प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमें उन्हीं दफ्तरों में जाने से रोक दिया गया है जहां हम कल तक काम कर रहे थे। सरकार ने यह फैसला भीड़ के दबाव में लिया है। आप जो चाहें करें, लेकिन हमारे साथ ऐसा अन्याय न करें। सरकार का आदेश मनमाना और बिना सोचे-समझे लिया गया है, जो भीड़ के दबाव में जारी किया गया। हमारी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी, और अब न्याय के लिए अदालतें ही हमारा एकमात्र सहारा हैं।'

हेमंत सरकार ने 44 परीक्षाएं रद्द किए

इससे पहले झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच मंगलवार (18 अगस्त) रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। देर रात 8 अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है।

सरकार ने बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) ने आयोजित की थीं

ये भी पढ़ें: झारखंड में हेमंत सरकार का बड़ा एक्शन, 2014 से अब तक JPSC और TDPL की 44 परीक्षाएं रद्द, देखिए LIST
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 August 2026 at 12:36 IST