अपडेटेड 17 January 2024 at 18:04 IST

स्कूल में राम दरबार, बच्चों की होती है संविधान और आध्यात्म की पढ़ाई...PM मोदी के आह्वान पर शुरुआत

झारखंड में एक स्कूल ऐसा भी है जहां बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को आध्यताम का भी पाठ

Follow :  
×

Share


स्कूली बच्चे | Image: ani

Jharkhand News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में अलग ही उमंग और उत्साह है। साधु-संतों से लेकर बूढ़े-बच्चे सभी राम के रंग में रंगे नजर आ रहें हैं। स्कूलों में भी प्रभु राम और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बच्चों के बीच जानकारी दी जा रही है। झारखंड में भी एक स्कूल ऐसा है जहां स्कूल परिसर में राम दरबार लगता है। छात्रों को पहले भगवान श्रीराम की पूजा और आरती कराई जाती है फिर पढ़ाई होती।

खबर में आगे पढ़ें:

  • झारखंड के इस स्कूल में लगता है राम दरबार
  • पढ़ाई शुरू करने से पहले होती है आरती
  • बच्चों को सिखाया जाता है संविधान का पाठ

स्कूल में होती है भगवान राम की पूजा

झारखंड का एक पहला स्कूल ऐसा जहां जैक बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ अध्यात्म भी सिखाया जाता है। स्कूल पहुंचने पर छात्रों को सबसे पहले विद्यालय परिसर में भगवान राम की पूजा करवाई जाती है। भगवान श्रीराम की पूजा और आरती के बाद स्कूल में प्रेयर के वक्त मंत्र उच्चारण किया जाता है। बच्चों को संविधान का पाठ सिखाया जाता है। वहीं टिफिन खाने से पहले बच्चे भोजन मंत्र की स्तुति करते हैं।

PM मोदी के आह्वान पर नई शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) के आह्वान पर स्कूल के बच्चे घर-घर अक्षत वितरण भी कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर देशभर में उत्साह और उमंग का माहौल है। तो वहीं स्कूली बच्चों में प्रभु राम को लेकर बहुत सारे जिज्ञासाएं भी बढ़ने लगी है, बच्चों की इन्हीं जिज्ञासा और उनके सवालों के जवाब को पूरा करने के लिए झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला स्थित गम्हरिया के नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में प्रबंधन द्वारा एक नयाब प्रयास किया गया है।

नव ज्योति विद्या मंदिर झारखंड का एक ऐसा पहला स्कूल है जहां स्कूल परिसर में ही राम मंदिर राम दरबार है। यहां बच्चे हर दिन राम जी की आरती भजन और मंत्र उच्चारण के बाद पढ़ाई शुरू करते हैं। इतना ही नहीं स्कूल में प्रेयर के वक्त संविधान का पाठ भी पढ़ाया जाता है और टिफिन के वक्त भोजन का मंत्रोचार भी करवाया जाता है।

प्राण प्रतिष्ठा पर घरों में दीपोत्सव करने की अपील

अयोध्या में राम मंदिर बनने और उसके उद्घाटन की सूचना के बाद से बच्चों में प्रभु राम के बारे में जानने को लेकर काफी जिज्ञासा बढ़ रही है। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन ने उनसे संबंधित जानकारियां कहानी बताने की शुरुआत की है। यही नहीं, इस स्कूल के शिक्षक बच्चे और उनके अभिभावक मंदिर समिति के लोगों के साथ मिलकर घर-घर अक्षत के साथ निमंत्रण लेकर पहुंच रहे हैं और लोगों से 22 तारीख को घरों में दीपोत्सव करने की अपील कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्कूल प्रबंधन ने यह पहल किया है कि स्कूल में अब रेगुलर कोर्स के अलावा संविधान की पढ़ाई और आध्यात्मिक पढ़ाई भी कराई जा रही है। बच्चे युवा देश के भविष्य है इसको ध्यान में रखते हुए स्कूल कई वर्षों से पीएम मोदी के आह्वान पर नशा मुक्ति अभियान भी चला रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खगोलविदों ने ब्रह्माण्ड में खोजे 'राम नेबुला', जानें क्या है खास

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 14:51 IST