अपडेटेड 17 March 2025 at 21:01 IST
Jharkhand: पुआल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, पुलिस ने दी जानकारी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास रखे पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास रखे पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘जब आग लगी, तब बच्चे पुआल के ढेर में खेल रहे थे।’’
उन्होंने कहा..
उन्होंने कहा, ‘‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’ मृतकों की पहचान प्रिंस चतर (5), साहिल सिंकू (5), भूमिका सुंडी (5) और रोहित सुंडी (2) के रूप में की गई। स्थानीय निवासी बिरंग गगराई ने बताया, 'जब मैं घटनास्थल के पास स्थित कुएं से पानी लेने आई, तो मैंने बच्चों को देखा और चिल्लाई। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।'
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 March 2025 at 21:01 IST