'मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं, तुम्हारे जाने से...', झारखंड के पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां का निधन, पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए मां के जाने का गहरा दुख जताया। उन्होंने यह भी बताया है किआज ही पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- भारत
- 2 min read
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी शायरा मुंडा का निधन हो गया है। इस दुखद खबर से उनके परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। अर्जुन मुंडा ने खुद सोशस मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की है। उन्होंने अपने भावुक पोस्ट में लिखा है कि आज उनके जीवन से सबसे मजबूत सहारा छिन गया।
जानकारी के अनुसार, उनकी माताजी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। पूर्व सीएम ने बताया कि आज ही माता जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर एक बजे जमशेदपुर के स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकलेगी।
मां के निधन पर अर्जुन मुंडा का छलका दर्द
अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए मां के जाने का गहरा दुख जताया। उन्होंने लिखा, “मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। तुम्हारे जाने से सिर से सिर्फ ममता का साया ही नहीं उठा, बल्कि जिंदगी का वो सबसे मजबूत सहारा भी छिन गया, जिसके रहते हर मुश्किल छोटी और हर दर्द हल्का लगने लगता था।” आज ही पूज्य माताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 November 2026 at 08:57 IST