BREAKING: 'घुसपैठियों का मुद्दा उठाना बंद कर दें, वरना तेरी...' BJP नेता अनंत ओझा को मिली जान से मारने की धमकी
झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बीजेपी विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी मिली है।
Anant Ojha death threat : झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बीजेपी विधायक अनंत ओझा को जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व विधायक ने 17 फरवरी को नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की शाम 5:20 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आया। जब उन्होंने वापस कॉल किया तो अज्ञात व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि वे बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाना बंद कर दें, वरना उनकी जान ले ली जाएगी। धमकी के बाद बीजेपी नेता ने डीजीपी से सुरक्षा को लेकर मांग भी की है।
अनंत ओझा ने राज्य सरकार और प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
अनंत ओझा की डीजीपी से सुरक्षा की मांग
मिली जानकारी के मुताबिक,राजमहल सीट से दो बार विधायक अनंत ओझा ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाने की वजह से उन्हे लगातार धमकियां मिल रही है। इसको लेकर उन्होने साहिबगंज के नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है और डीजीपी को पत्र भी लिखा है। डीजीपी को लिखे पत्र में उन्होने हाउस गार्ड हटाने और सुरक्षा कम किये जाने पर चिंता जताई है। उन्होने डीजीपी से मांग की है कि उन्हे जान का खतरा है और उन्हे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जाए।
धमकी देते हुए गाली-गलौज की
साहिबगंज के नगर थाने में दर्ज शिकायत में उन्होन कहा है कि 6 फरवरी को वह अपने साहिबगंज के विवेकानंद चौक स्थित कार्यालय में थे। तभी उनके मोबाइल पर 8645327148 नंबर से फोन आया। मिस्ड कॉल होने के बाद उन्होंने कॉलर को फोन किया, तब दूसरी तरफ से उनसे गाली-गलौज की जाने लगी। वहीं धमकी दी गई कि बार-बार बांग्लादेशी के खिलाफ आवाज उठाते हो, सुधर जाओ, वरना जान से मार देंगे। अनंत ओझा ने इस मामले में साहिबगंज एसपी से भी शिकायत की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 February 2025 at 08:09 IST