30 घंटे बाद लापता CM मिले, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मौजूद हैं Hemant Soren
झारखंड के लापता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आखिरकार पता चल गया है। CM सोरेन रांची स्थित अपने आवास पर मौजूद हैं।
Jharkhand Money Laundering Case: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) प्रवर्तन निदेशालय (ED) से बचने के लिए पिछले दो दिनों से फरार थे। जांच एजेंसी CM की तलाशी में रांची से दिल्ली तक छापेमारी कर रही है। अब जानकारी मिल रही है कि हेमंत सोरेन अपने रांची स्थित CM आवास पर मौजूद हैं। करीब 30 घंटे बाद हेमंत सोरेन का पता चला है।
हालत को देखते हुए रांची मे CM आवास के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया है। 100 मीटर के दायरे तक किसी के आने जाने की इजाजत नहीं है। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेमंत सोरेन पर लटकती गिरफ्तारी की तलवार के बीच झारखंड में अब राजनीतिक संकट गहराने लगा है।
हेमंत सोरेन CM आवास पर मौजूद
हेमंत सोरेन की तलाशी में ED सोमवार को दिल्ली से लेकर रांची तक छापेमारी की। मगर हेमंत सोरेन को कोई अता पता नहीं चला। वो पिछले दो दिनों से लापता थे। मंगलवार को वो अचानक रांची स्थित सीएम आवास पहुंच गए। बता दें कि कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED उनके खिलाफ जांच कर रही है।
दिल्ली में हेमंत सोरेन के घर पर छापा
ईडी की टीम जब सोमवार को हेमंत सोरेन के घर से बाहर निकली तो एक बैग साथ में था। अब जानकारी मिली है कि इस बैग में करीब 36 लाख कैश थे जो उनके आवास से जब्त किए गए थे। इसके अलावा एक BMW कार भी जब्त की गई है। ED ने हेमंत सोरेन के आवास से 1 BMW कार, 36 लाख कैश के साथ-साथ जमीन घोटाले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए है। बताया जा रहा है कि सोरेन के घर से जिस BMW कार को ईडी की टीम साथ लेकर गई है उसका नंबर- HR 26EM 2836 है।
बता दें कि ED टीम CM हेमंत सोरेन से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करना चाहती है। उन पर आरोप हैं कि सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध खरीद फरोख्त की गई थी। ईडी ने इस मामले में कई सरकारी दस्तावेज भी बरामद किए थे, जिसमें जमीन को भू-माफियाओं के पक्ष में फर्जी हस्तानांतरण किया गया था।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 13:36 IST