अपडेटेड 15 March 2025 at 08:25 IST
Jharkhand: होली जुलूस के दौरान गिरिडीह में बवाल, दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद दुकानें फूंकी; कई गाड़ियां आग के हवाले
गिरिडीह जिले होली का जुलूस निकाला गया था। जैसे ही जुलूस घोडथंबा इलाके में पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया फिर हिंसक झड़प शुरू हो गई।
झारखंड के गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान के दौरान जमकर बवाल हुआ। दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद आक्रोशितों ने कई दूकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। हालात को सामान्य करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जानकारी के मुताबिक गिरिडीह जिले में 14 मार्च को होली का जुलूस निकाला गया था। जैसे ही जुलूस घोडथंबा इलाके में पहुंची तो दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया तो झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। दो समूहों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए।
घोडथंबा में दो गुटों में हिंसक झड़प
घोडथंबा में होली समारोह के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। कई दुकानों में आग लगा दी गई। कई गाड़ियों को भी आक्रोशितों ने फूंक डाला। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
असामाजिक तत्वों ने दुकानों और वाहनों को फूंका
घटना के संबंध में उप विकास आयुक्त स्मिता कुमारी ने बताया कि होली समारोह के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। हमें मिली जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
अधिकारी ने बताया कि यह घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब एक समूह ने होली के जुलूस का इलाके से गुजरने का विरोध किया, जिसके बाद झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा, इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 15 March 2025 at 08:17 IST