अपडेटेड 16 February 2024 at 21:46 IST

Jharkhand में चंपई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग, देखिए पूरी लिस्ट

मुख्यमंत्री चंपई सोरेने ने गृह विभाग, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग और संसदीय कार्य सहित तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है।

Follow :  
×

Share


झारखंड में चंपई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों का बंटबारा | Image: X-@ChampaiSoren

Cabinet expansion of Champai government : झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद 16 फरवरी 2024 को चंपई सोरेन कैबिनेट का विस्तार हुआ। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे बसंत सोरेन सहित 8 विधायकों ने मंत्री पद शपथ ली।

दोपहर में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शाम होते-होते मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेने ने गृह विभाग, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग और संसदीय कार्य सहित तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है। अपने पास रखे हैं।

आइए देखते हैं किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग?

चंपई सोरेन, मुख्यमंत्री

  • कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग
  • गृह विभाग
  • मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग संसदीय कार्य सहित तथा वैसे सारे विभाग जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं है।

आलमगीर आलम, मंत्री

  • ग्रामीण विकास विभाग
  • ग्रामीण कार्य विभाग
  • पंचायती राज विभाग

सत्यानंद भोक्ता, मंत्री

  • श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग 
  • उद्योग विभाग

रामेश्वर उरांव, मंत्री

  • वित्त विभाग,
  • योजना एवं विकास विभाग,
  • वाणिज्य कर विभाग,
  • खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के विभाग

दीपक बिरुवा, मंत्री

  • अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग
  • परिवहन विभाग

बन्ना गुप्ता, मंत्री

  • स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग,
  • आपदा प्रबंधन विभाग

बादल, मंत्री

  • कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग

मिथिलेश कुमार ठाकुर,मंत्री

  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,
  • उत्पादन एवं मध्य निषेध विभाग

बसंत सोरेन, मंत्री

  • पथ निर्माण विभाग, 
  • भवन निर्माण विभाग, 
  • जल संसाधन विभाग

हफीजुल हसन,मंत्री

  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,
  • निबंधन विभाग पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग

बेबी देवी, मंत्री

  • महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग

2 फरवरी को मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन

बता दें कि 2 फरवरी को 67 साल के चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी। JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

झारखंड विधानसभा की मौजूदा स्थिति

81 सदस्यीय विधानसभा में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के 47 विधायक हैं। इनमें झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राजद का एक विधायक है। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के 26 और ऑल झारखंड स्टुडेंट्स यूनियन पार्टी (आजसू) के 3 विधायक हैं। इनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के एक-एक विधायक और दो निर्दलीय विधायक हैं। एक मनोनीत सदस्य भी है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार, शिबू सोरेन के छोटे बेटे बसंत ने ली मंत्री पद की शपथ

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 16 February 2024 at 21:46 IST