रांची में 16 दिवसीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान सोमवार से होगा शुरू

झारखंड के रांची जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 16 दिवसीय सामूहिक दवा वितरण अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Follow :  
×

Share


फाइलेरिया उन्मूलन अभियान | Image: x

झारखंड के रांची जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 16 दिवसीय सामूहिक दवा वितरण अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह अभियान ओरमांझी और तमाड़ प्रखंडों में संचालित किया जाएगा।

दोनों प्रखंडों में 326 बूथ या शिविरों पर सोमवार को दवाएं दी जाएंगी जबकि 11 से 25 फरवरी तक घर-घर अभियान संचालित किया जाएगा। बयान के अनुसार, 2,45,828 लोगों को डायथाइलकारबामाजिन और एलबेंडाज़ोल दवाएं दी जाएंगी। बयान के अनुसार गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी।

रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने कहा, ‘‘सोलह दिवसीय यह अभियान सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन, ओरमांझी और तमाड़ प्रखंडों के आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामुदायिक भवनों में स्थापित बूथ पर दवाएं दी जाएंगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘ग्यारह से 25 फरवरी तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा देंगे।’’ उन्होंने कहा कि हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में ओरमांझी और तमाड़ प्रखंड में फाइलेरिया के मामले पाए गए थे, इसलिए इन दोनों क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जाएगा।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 February 2025 at 14:19 IST