अपडेटेड 17 May 2024 at 23:43 IST

पूर्व CM हेमंत की भाभी सीता सोरेन को JMM ने पार्टी से किया निष्कासित, दुमका से हैं BJP उम्मीदवार

Jharkhand News: झारखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है।

Follow :  
×

Share


Hemant Soren | Image: ANI

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

झामुमो ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उन्हें ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ की वजह से निष्कासित किया गया है।

तीन बार की विधायक सीता सोरेन 2009 में अपने पति दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद से झामुमो की ओर से उनको ‘अलग-थलग’ करने और ‘उपेक्षा’ करने का आरोप लगाते हुए 20 मार्च को नयी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)में शामिल हो गईं।

भाजपा ने उन्हें मौजूदा सांसद सुनील सोरेन की जगह दुमका लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील सोरेन ने 2019 के चुनाव में झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन को 47,590 मतों के अंतर से हराया था।

दुमका निर्वाचन क्षेत्र में एक जून को मतदान होगा।

ये भी पढ़ेंः 'ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मेरे चरित्र पर...',आतिशी के आरोपों पर बौखलाई स्वाति मालीवाल का वार

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 17 May 2024 at 20:10 IST