Jharkhand: कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

झारखंड में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

 
Follow :
Jharkhand: कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी | Image: ANI

झारखंड में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और खूंटी में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार…

आईएमडी के अनुसार, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान रहा।’’ अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

आईएमडी ने रविवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। छह और सात जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ और नौ जनवरी को मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - 'मैं संन्यास...' रोहित शर्मा ने किया ऐसा ऐलान, पूरा क्रिकेट जगत हैरान

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 4 January 2025 at 09:29 IST