अपडेटेड 21 December 2024 at 23:08 IST
Jharkhand Accident: 60 विद्यार्थियों से भरी बस पलटी, 23 छात्र घायल
झारखंड के रांची जिले में शनिवार को एक स्कूल बस पलट जाने से कम से कम 23 विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Jharkhand Accident: झारखंड के रांची जिले में शनिवार को एक स्कूल बस पलट जाने से कम से कम 23 विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सिकिदिरी और हुंडरू प्रपात के बीच डॉक्टर मोड़ के पास उस दौरान यह हादसा हुआ जब स्कूल बस लगभग 60 विद्यार्थियों को लेकर कोडरमा जिले से उन्हें भ्रमण कराने के लिए निकली थी।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल 23 विद्यार्थियों में से तीन को गंभीर चोट पहुंची है। इनकी उम्र 10 से 14 साल के बीच है। सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सभी विद्यार्थियों को तुरंत रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और शाम तक सभी को छुट्टी दे दी गई।’’
पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि स्कूल बस हुंडरू प्रपात की ओर जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 December 2024 at 23:08 IST