Prajwal Revanna: देश लौटते ही प्रज्वल रेवन्ना गिरफ्तार, यौन शोषण मामले में SIT ने एयरपोर्ट से पकड़ा

कर्नाटक की हासन सीट से प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। चुनावों के बीच प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो भी सामने आए थे।

 
Follow :
MP Prajwal Revanna | Image: PTI

Prajwal Revanna Arrested: जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना की आखिरकार गिरफ्तारी हो गई है। तकरीबन 35 दिन देश के बाहर रहने के बाद बेंगलुरु लौटते ही प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार किया जा चुका है। बेंगलुरु एयरपोर्ट से विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जेडीएस नेता को पकड़ लिया। लोकसभा चुनावों के बीच वीडियोकांड ने जेडीएस के नेता प्रज्वल रेवन्ना की असलियत सबके सामने लाकर रख दी थी। उसके बाद से प्रज्वल रेवन्ना ने देश छोड़ दिया था।

एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक की हासन सीट से प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। चुनावों के बीच प्रज्वल रेवन्ना के कथित अश्लील वीडियो भी सामने आए थे। कर्नाटक की सरकार ने जांच के आदेश दिए थे, तो प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए थे। देर रात एसआईटी ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचने पर रेवन्ना को हिरासत में ले लिया। कथित अश्लील वीडियो मामले के सिलसिले में रेवन्ना को आज अदालत में पेश किया जाएगा। यौन उत्पीड़न के मामले की जांच कर रही एसआईटी कुछ ही घंटों में प्रज्वल रेवन्ना  से पूछताछ शुरू कर सकती है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

प्रज्वल रेवन्ना के वीडियोकांड से गिरफ्तारी तक... पूरा घटनाक्रम

  • कर्नाटक की हासन सीट पर वोटिंग से कुछ दिन पहले प्रज्वल रेवन्ना के महिलाओं से जुड़े अश्लील वीडियो वायरल हुए थे।
  • प्रज्वल पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने 2019 और 2022 के बीच कई बार यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे और FIR दर्ज कराई थी।
  • 26 अप्रैल को हासन सीट पर चुनाव खत्म होने के बाद प्रज्वल रेवन्ना तुरंत देश छोड़ दिया और और कथित तौर पर वो बेंगलुरु से जर्मनी चले गए।
  • 27 अप्रैल को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने SIT गठबंधन करने का ऐलान किया।
  • 30 अप्रैल को जेडीएस ने अपने सांसद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से अस्थायी रूप से निलंबित किया।
  • 1 मई को प्रज्वल ने अपने वकीलों के माध्यम से जवाब दिया और एसआईटी जांच में शामिल होने के लिए कुछ समय मांगा।
  • प्रज्वल रेवन्ना का पता लगाने के लिए ब्लू-कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। क्योंकि वो कई नोटिस के बाद भी एसआईटी जांच में शामिल नहीं हुए।
  • 23 मई को पूर्व प्रधानमंत्री और आरोपी के दादा एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते को कड़ी चेतावनी देते हुए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा।
  • 27 मई को प्रज्वल रेवन्ना ने घोषणा की कि वो 31 मई को बेंगलुरु लौटेगा और एसआईटी के सामने पेश होगा।
  • प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को सुबह करीब 2 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर बीजेपी का मनमोहन सिंह को करारा जवाब

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 31 May 2024 at 09:42 IST