अपडेटेड 20 March 2026 at 13:34 IST
'गोली मार दूंगा, तुम्हारे दौरे की...', मोहम्मद इस्माइल ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा
Jayant Chaudhary Death Threat: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। धमकी देने वाले शख्स का पश्चिम बंगाल से कनेक्शन निकला है। पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Jayant Chaudhary news: केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात नंबर के जरिए उनके PA विश्वेन्द्र शाह को फोन और व्हाट्सऐप के जरिए 18 मार्च को धमकी दी गई। इसके बाद जयंत चौधरी की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
जयंत चौधरी के दौरे की कॉपी भी थी
धमकी देने वाले पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के 'इस्माइल' के रूप में हुई है। धमकी देने वाले ने फोन पर बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक कॉपी भी है। बताया ये भी जा रहा था है कि धमकी देने वाले ने 2-3 दिन तक जयंत चौधरी के घर की रेकी भी की थी।
मामले में दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस भी मामले कर रही है।
शिकायत में कहा गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति आवास के पिछले गेट की जासूसी कर रहा है और इस बात की निगरानी रख रहा है कि दरवाजा किस समय खुलता-बंद होता है और कौन आता-जाता है। लगभग तीन दिन पहले रात 9 से 10 बजे के बीच एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी, जिसके शीशे काले थे, कोठी के दूसरी तरफ काफी देर तक खड़ी रही और उसमें सवार लोग कोठी की निगरानी कर रहे थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी गंभीरता से जांच की जाए।
दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस को उनकी टीम की ओर से एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरा यह कॉल एक भारतीय नंबर से आया था। इस बीच केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कौन हैं जयंत चौधरी?
जयंत चौधरी एक जाने-माने नेता हैं, जो वर्तमान में भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के राज्य मंत्री और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 नए मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ; जानिए किस-किसको मिली जगह?
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 March 2026 at 12:13 IST