PICS: मथुरा-अयोध्‍या से लेकर दिल्‍ली-पटना और अहमदाबाद तक; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंज रही 'जय कन्‍हैया लाल' की गूंज, जगमगाती लाइटों से सजी राम मंदिर

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है।

 
Follow :
PICS: मथुरा-अयोध्‍या से लेकर दिल्‍ली-पटना और अहमदाबाद तक; श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गूंज रही 'जय कन्‍हैया लाल' की गूंज, जगमगाती लाइटों से सजी राम मंदिर | Image: X

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव है। मथुरा-वृंदावन से लेकर जगन्नाथ पुरी और द्वारका तक जन्माष्टमी की धूम है। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर, दिल्ली के इस्कॉन मंदिर, अयोध्‍या में राम मंदिर और जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर को सजाया गया है।

श्रीरामजन्मभूमि मंदिर को जगमगाती लाइटों से सजाया गया है। इसके अलावा प्राचीन हनुमान मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को बहुत आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूलों, रंग-बिरंगे गुब्बारों और लाइटों से की गई सजावट श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है। बाजार के लोग और श्रद्धालु इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं।

September 4, 2026

अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में 300 ड्रोन के जरिए भगवान कृष्ण की लीलाएं दिखाई जाएंगी

अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। इस बार 300 ड्रोन के जरिए भगवान कृष्ण की दो-तीन लीलाएं दिखाई जाएंगी।

पटना में 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक

बिहार के पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर 108 चांदी के कलश से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। मंदिर की सजावट के लिए अलग-अलग तरह के करीब 8 टन फूल मंगाए गए हैं।

लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 का भव्य आयोजन

लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइंस में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 का भव्य आयोजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

September 4, 2026

जन्माष्टमी उत्सव में रंगी दिल्ली

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगी नजर आई। क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पारंपरिक मटकी फोड़ परंपरा को आधुनिक और प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप देने वाली मटकी फोड़ लीग सीजन-2 का आयोजन हुआ।

September 4, 2026

मटकी फोड़ लीग में 16 लड़कों और आठ लड़कियों की कुल 24 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 68 मुकाबले खेले गए, जिनमें प्रतिभागी मानव पिरामिड बनाकर मटकी तक पहुंचने और उसे फोड़ने का प्रयास करेंगे।

मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते शुक्रवार को सुबह से ही मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों और प्रमुख बाजारों में शाम होते-होते भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झलक पाने और मंदिरों में दर्शन करने के लिए कतारों में लगे थे।

September 4, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न शहरों से मथुरा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कासगंज, जयपुर, अलवर, कोसी, पलवल, हजरत निजामुद्दीन, आगरा छावनी, धौलपुर, ग्वालियर और झांसी समेत कई स्टेशनों से 16 जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। इसके अलावा चार ट्रेनों का मथुरा तक विस्तार किया गया। दिनभर जंक्शन पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जन्माष्टमी पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया।

इसे भी पढ़ें-  गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, एअर इंडिया ने नौकरी से निकाला; फुकेत से दिल्‍ली आते समय अचानक 300 फीट नीचे आ गया था प्‍लेन
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 September 2026 at 22:24 IST