अपडेटेड 5 September 2023 at 11:37 IST
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की डेट को लेकर है कंफ्यूजन? जानें 6 या 7 सितंबर कब होगा कृष्णा का जन्मोत्सव
हर साल की तरह इस बार भी जन्माष्टमी की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है कि आखिर कृष्णा का जन्मोत्सव किस दिन मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं 6 या 7 कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व?
Kab Hai Krishna Janmashtami 2023: हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु ने कृष्ण अवतार में जन्म लिया है। देशभर में जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस दिन लोग विधि-विधान से श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ व्रत भी रखते हैं, लेकिन हर साल इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन बना रहता है जो इस बार भी देखने को मिल रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस जिन मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पर्व?
स्टोरी में आगे ये पढ़ें....
- कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
- जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
- जन्माष्टमी व्रत का क्या है महत्व?
कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
हर साल भाद्रपद माह यानी भादो की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये दो दिन 6 और 7 को पड़ रहा है। ऐसे में लोगों में इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन है कि आखिर किस दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाएं। हिंदी पंचांग के मुताबिक अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 की दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से शुरू होगी जो 7 सितंबर 2023 की शाम 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मध्य रात्रि में की जाती है, इसलिए इस साल भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 6 सितंबर 2023, बुधवार की रात को मनाना शुभ रहेगा।
जन्माष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
इस दिन रोहिणी नक्षत्र और रात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर 2023 की रात 11:57 से 07 सितंबर 2023 की दोपहर 12:42 तक है।
जन्माष्टमी व्रत का क्या है महत्व?
धर्म शास्त्रों के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन व्रत रखना बहुत ही लाभदायी होता है। इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को एक हजार एकादशी व्रत करने के बराबर फल मिलता है। इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन किए गए जाप-पाठ का भी कई गुना फल मिलता है। जन्माष्टमी की रात को बाल गोपाल का अभिषेक-पूजन करने के बाद पूरी रात भजन-कीर्तन करना चाहिए। ऐसा करने से उसे सारे सुख मिलते हैं और कष्ट दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें... Janmashtami 2023: अगर आप भी रखने जा रहे हैं जन्माष्टमी का व्रत, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 5 September 2023 at 11:36 IST