अपडेटेड 19 May 2024 at 09:38 IST
'मैंने शोर की आवाज सुनी तो...'शोपियां आतंकी हमले के चश्मदीद ने सुनाई सरपंच की दर्दनाक हत्या की कहानी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में हुए आतंकी हमले में एक सरपंच की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रुप से घायल है। शोपियां में हुए सरपंच की हत्या की आंखों देखी कहानी चश्मदीद ने बताई। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें पूर्व सरपंच की मौत हो गई।
पहला हमला अनंतनाग में पर्यटकों पर किया गया तो वहीं, दूसरा हमला शोपियां में हुआ। इस हमले में शोपियां के पूर्व सरपंच की मौत हो गई और अनंतनाग के पीड़ित की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में हुए दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है।
चश्मदीद ने सुनाई दर्दनाक कहानी
आतंकी हमले के चश्मदीद ने बताया, “हम सोने लगे, लेकिन हमारे मकान के बाजू में शोर हुई। तो मैंने अपनी बीवी को बोला कि खिड़की से नजर मारो। खिड़की से देखा तो आवाज आई। फिर हम बाहर निकले और इसके घर गए तो उसे गिरा हुआ पाया। फिर हम उसे ताने लेकर आए। थाने से अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”
5 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया
उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार बिल्कुल छोटा था। उनके बच्चे भी काफी छोटे थे। एक ने तो शायद पिता शब्द कहना भी नहीं सीखा होगा कि उससे पहले ही पिता का साया सिर से उठ गया। चश्मदीद ने बताया, “मृतक की पत्नी, 5 महीने की एक बच्ची, दो साल की एक बच्ची और एक 5 साल का लड़का था। परिवार बिल्कुल छोटा था।”
कश्मीर जोन पुलिस ने दी घटना की जानकारी
कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा- ‘शोपियां के हीरपोरा में आतंकवादी ने ऐजाज अहमद नाम के शख्स पर फायरिंग की। घायलों को निकाला गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।’
अनंतनाग में भी आतंकियों का कहर
इसके अलावा आतंकवादियों ने अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर लिखा- ‘आतंकवादी ने यन्नार, अनंतनाग में एक महिला फरहा निवासी जयपुर और उसकी पत्नी तबरेज को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’ आपको बता दें कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने हमले स्थल के पास बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 19 May 2024 at 09:24 IST