J&K Earthquake: सुबह-सुबह डोली धरती: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
J&K Earthquake: दिवाली की सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में हल्के तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूकंप के बाद दहशत में घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता दर्ज की गई।
- भारत
- 1 min read
J&K Earthquake: दिवाली के शुभ दिन ही धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में हल्के तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार घाटी के बारामूला जिले में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता की थी। भूकंप आज सुबह 5:23:19 बजे IST पर आया।
रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता
भूकंप आज सुबह यानी (8 नवंबर) 5:23:19 बजे IST पर आया। इसका केंद्र बारामूला में अक्षांश 34.261 उत्तरी और देशांतर 74.155 पूर्वी पर था। भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता दर्जन की गई।
दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के झटके के बाद लोगों में दहशत फैल गई। सुबह-सुबह झटके के बाद लोग घरों से आनन-फानन में बाहर भगाने लगे। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 8 November 2026 at 06:30 IST